फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News Forest fire reached Dunagiri temple almora devotees ran to save their lives

Uttarakhand: दूनागिरी मंदिर तक पहुंची जंगल की आग, चारों तरफ लपटें देख जान बचाने के लिए भागे श्रद्धालु

Sun, 05 May 2024 05:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 May 2024 05:58 PM IST
सार

Uttarakhand News: मंदिर को चारों तरफ से आग से घिरा देख श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। जान बचाने के लिए श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे। 

विज्ञापन
Uttarakhand News Forest fire reached Dunagiri temple almora devotees ran to save their lives
दूनागिरी मंदिर में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में जंगल की आग अब डराने लगी है। रविवार को अल्मोड़ा में जंगल की आग का कहर मंदिर तक जा पहुंचा। दूनागिरी मंदिर को अचानक आग की लपटों ने घेर लिया। चारों तरफ से जंगल की आग मंदिर के बिल्कुल करीब पहुंच गई। आग को देखते ही वहां श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। श्रद्धालु जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।  

विज्ञापन


Uttarakhand Forest Fire: वनाग्नि की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसी बुजुर्ग महिला, एम्स में इलाज के दाैरान मौत

विज्ञापन

गनीमत रही कि वन विभाग की टीम ने त्वरित मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इससे बड़ी घटना होने से बच गई और श्रद्धालु सुरक्षित बच गए। कुमाऊं चीफ पीके पात्रो, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं कोको रोशे ने भी मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया और उन्होंने वन कर्मियों और अधिकारियों को जल्द आग को नियंत्रित करने के निर्देश दिए।

अब तक पांच की मौत

बता दें कि इस फायर सीजन में जंगल की आग की 886 से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। जिसकी चपेट में आकर अब तक पांच की मौत हो चुकी है। वहीं, पांच लोग घायल हो चुके हैं। साथ ही 1107 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

वायु सेना व एनडीआरएफ की मदद लेगी सरकार

प्रदेश के जंगलों में आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सरकार ने वायु सेना और एनडीआरएफ की मदद लेने का फैसला किया है। जंगल में आग ज्यादा भड़की तो वायु सेना और एनडीआरएफ को मोर्चे पर उतार दिया जाएगा। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर वन विभाग ने जंगल की आग पर काबू पाने के लिए तैनात फायर वॉचर और दैनिक कर्मचारियों का बीमा करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed