फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 making new records 39 percent increased in Gangotri and 49 percent in Yamunotri

Chardham Yatra 2024: नए रिकॉर्ड बना रही यात्रा, गंगोत्री में 39 तो यमुनोत्री में 49 फीसदी बढ़ गए यात्री

Tue, 28 May 2024 06:49 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 28 May 2024 06:49 PM IST
सार

गंगोत्री में 39 तो यमुनोत्री में 49 फीसदी यात्री बढ़ गए हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में यात्रा शुरू होने के 17 दिन के भीतर 4,08,837 यात्री पहुंचे हैं।

 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024  making new records 39 percent increased in Gangotri and 49 percent in Yamunotri
गंगोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू हुए 17 दिन बीत गए हैं। दोनों धामों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अबकी दोनों धामों की यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। यात्रा के शुरुआती 17 दिनों में जहां गंगोत्री में 39.55 फीसदी श्रद्धालु बढ़ गए, वहीं यमुनोत्री धाम आने वाले यात्रियों की संख्या में भी 48.84 प्रतिशत इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में यात्रा शुरू होने के 17 दिन के भीतर 4,08,837 यात्री पहुंचे हैं। गंगोत्री में जहां 17 दिनों में 2,00,193 यात्री पहुंचे, वहीं यमुनोत्री में 2,08,644 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पिछले साल यात्रा के शुरुआती 17 दिन में गंगोत्री में 1,21,007, जबकि यमुनोत्री में 1,06,747 यात्री पहुंचे थे। यानि पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष अभी तक गंगोत्री धाम में 79,186 और यमुनोत्री में 1,01,897 श्रद्धालु अधिक आए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh: यूपी के जज के बेटे का रौब...पिता की कार लेकर ट्रैफिक नियम तोड़ता निकला, फिर पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया, यात्रा व्यवस्थाओं का लगातार स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। यात्रा संचालन को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए गए हैं और धामों के साथ ही यात्रा मार्गों पर बड़ी संख्या में अधिकारियों को तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed