{"_id":"66335d9248df1caa9f09b71e","slug":"chardham-yatra-2024-heavy-vehicles-banned-in-many-areas-of-rishikesh-from-today-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2024: ऋषिकेश के कई क्षेत्रों में आज से भारी वाहन प्रतिबंधित, ऐसी रहेगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2024: ऋषिकेश के कई क्षेत्रों में आज से भारी वाहन प्रतिबंधित, ऐसी रहेगी व्यवस्था
Thu, 02 May 2024 03:05 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 02 May 2024 03:05 PM IST
सार
ऋषिकेश के कई क्षेत्रों में आज से भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लोगों की सुरक्षा और सुगमता के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चारधाम यात्रा और पर्यटक सीजन को देखते हुए ऋषिकेश और आसपास के कई क्षेत्रों में भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह प्रतिबंध बुधवार से आग्रिम आदेशों तक लागू रहेगा। प्रतिबंध का समय सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लोगों की सुरक्षा और सुगमता के लिए यह निर्णय लिया गया है। इन भारी वाहनों में ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर ट्रॉली और कंटेनर आदि शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: हेली सेवा जून तक फुल...अब भूल से भी न करें ये गलती, यहां जानें बुकिंग का सही तरीका
विज्ञापन
ये हैं स्थान जहां रहेगा प्रतिबंध लागू
-नेपाली फार्म तिराहा से श्यामपुर चौकी और नटराज चौक से नेपाली फार्म तक।
-नटराज चौक से नया रोडवेज बस अड्डा व चंद्रभागा पुल की ओर।
-चंद्रभागा पुल से नया बस अड्डा, नटराज चौक, कोयल घाटी, एम्स ऋषिकेश की ओर।
-चीला बैराज से कोयल घाटी तिराहा व आईडीपीएल की ओर।