फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Four thousand pilgrims will be registered from today tokens will be issued

Chardham Yatra 2024: ऋषिकेश में आज से चार हजार तीर्थयात्रियों का होगा पंजीकरण, टोकन जारी

Thu, 06 Jun 2024 12:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Jun 2024 12:20 PM IST
सार

चारधाम यात्रा पंजीकरण काउंटर पर बुधवार को तीन हजार तीर्थयात्रियों का पंजीकरण किया गया। दोपहर को शासन की ओर से एक हजार तीर्थयात्रियों की स्लाॅट बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Four thousand pilgrims will be registered from today tokens will be issued
पंजीकरण के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा प्रशासन की ओर से पंजीकरण का कोटा चार हजार किया गया है। जबकि बुधवार को तीन हजार तीर्थयात्रियों का काउंटर पर ऑफलाइन पंजीकरण किया गया। एक हजार का स्लाॅट बढ़ने पर तीर्थयात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा पंजीकरण काउंटर पर बुधवार को तीन हजार तीर्थयात्रियों का पंजीकरण किया गया। दोपहर को शासन की ओर से एक हजार तीर्थयात्रियों की स्लाॅट बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उसके बाद चारधाम यात्रा प्रशासन की ओर से दोपहर दो बजे चार हजार टोकन बांटे गए।
विज्ञापन


टोकन लेने के लिए ट्रांजिट कैंप और आईएसबीटी में तीर्थयात्रियाें की लंबी-लंबी लाइनें लगी थी। लाइन में लगे सभी तीर्थयात्रियों को टोकन बांटे गए। आज सुबह से चार हजार तीर्थयात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहस्त्रताल ट्रैक हादसा: गाइड ने सुनाई आपबीती...जैसे ही एक ट्रैकर की मौत हुई, चार ने दहशत में तोड़ दिया दम

ट्रांसपोर्टरों की मेहनत रंग लाई
ट्रांसपोर्टर जितेंद्र नेगी और मनोज ध्यानी ने सोमवार को देहरादून में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात कर तीर्थयात्रियों का पंजीकरण का कोटा पांच हजार करने की मांग की थी। उसके बाद शासन की ओर से 2500 का कोटा बढ़ाकर पहले तीन हजार और बाद में चार हजार कर दिया गया। कम संख्या में तीर्थयात्रियों का पंजीकरण होने के कारण रोटेशन की कम बसें ही यात्रा पर जा रही थी। अब पंजीकरण का कोटा चार हजार करने के बाद बसों के लिए यात्री मिल सकेंगे।

बुधवार को चारधाम की यात्रा पर जाने वाले तीन हजार तीर्थयात्रियों का काउंटर पर ऑफलाइन पंजीकरण किया गया। पंजीकरण का कोटा एक हजार बढ़ाया गया है। बृहस्पतिवार को चार हजार तीर्थयात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण किया जाएगा।
- एनएस क्वीरियाल, ओएसडी, चारधाम यात्रा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed