फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2024 Five pilgrims died in Kedarnath, Badrinath and Gangotri 105 died so far

Chardham Yatra: केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री में पांच यात्रियों की मौत, मृतकों का आंकड़ा 100 के पार पहुंचा

Mon, 10 Jun 2024 06:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Jun 2024 06:48 PM IST
सार

Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यात्रा के कुछ ही दिनों में अब तक 100 से ज्यादा यात्री अपनी जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Five pilgrims died in Kedarnath, Badrinath and Gangotri 105 died so far
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आए पांच और यात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक, केदारनाथ में तीन, बदरीनाथ में एक और गंगोत्री में भी एक यात्री की जान गई है। चारधाम यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या 105 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


Uttarakhand:  हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, देहरादून एयरपोर्ट पर 13 जून से शुरू होंगे दो एयरोब्रिज
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, रविवार को गंगोत्री धाम की यात्रा पर आई महाराष्ट्र निवासी महिला श्रद्धालु की मौत हुई है। नागरबाई बजरंग(73) का यात्रा के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ में गई सबसे ज्यादा यात्रियों की मौत

चारधाम यात्रा के दौरान अब तक केदारनाथ में सबसे ज्यादा 52 यात्रियों की मौत हुई है। वहीं, बदरीनाथ में 23, यमुनोत्री धाम में 22 और गंगोत्री में आठ यात्रियों की मौत हुई है।  

19 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

10 मई से शुरू यात्रा को एक माह पूरा हो गया है। अब तक 19 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। बीते वर्ष की तुलना में इस बार अब तक 7.21 लाख तीर्थयात्री अधिक आए हैं। चारधामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed