{"_id":"6643767ba0561a83440ea4ad","slug":"chardham-yatra-2024-fight-over-making-green-card-figure-reached-close-to-17-thousand-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2024: ग्रीन कार्ड बनवाने को लेकर मारामारी, 17 हजार के करीब पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2024: ग्रीन कार्ड बनवाने को लेकर मारामारी, 17 हजार के करीब पहुंचा आंकड़ा
Tue, 14 May 2024 08:05 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 14 May 2024 08:05 PM IST
सार
Chardham Yatra 2024: इस बार ग्रीन कार्ड बनाने का काम अप्रैल में शुरू हुआ था। पिछले वर्षों की तुलना में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा 2024
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चारधाम यात्रा के लिए जहां पंजीकरण के रिकॉर्ड बन रहे हैं तो वहीं ग्रीन कार्ड को लेकर भी भारी मारामारी का आलम है। हालात ये है कि यात्रा शुरू हुए अभी पांच दिन बीते हैं और ग्रीन कार्ड का आंकड़ा 17 हजार पार कर गया है। पिछले यात्रा सीजन में 25 हजार ग्रीन कार्ड बने थे।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के मुताबिक, इस बार ग्रीन कार्ड बनाने का काम अप्रैल में शुरू हुआ था। पिछले वर्षों की तुलना में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 17 हजार वाहनों के ग्रीन कार्ड परिवहन विभाग जारी कर चुका है।
विज्ञापन
Chardham Yatra 2024: गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर लगा जाम, यात्रियों के वाहनों को ऋषिकेश में ही रोका
विज्ञापन
सबसे ज्यादा ग्रीन कार्ड एआरटीओ ऋषिकेश, हरिद्वार और आरटीओ देहरादून से जारी हुए हैं। अभी ग्रीन कार्ड के करीब दो हजार आवेदन लंबित हैं। माना जा रहा है कि इस बार यात्रा सीजन में ग्रीन कार्ड का आंकड़ा 30 हजार से ऊपर जा सकता है।