फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2024 BKTC will build temporary structure in Badrinath before Chardham Yatra

Dehradun: चारधाम यात्रा से पहले बदरीनाथ में बीकेटीसी बनाएगा अस्थायी ढांचा, बैठक ने इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Sat, 20 Jan 2024 05:46 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 20 Jan 2024 05:46 PM IST
सार

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई। जिसमें बताया गया कि मास्टर प्लान कार्य के चलते पिछले वर्ष मंदिर के समीप गुजराती भवन को गुजराती भवन को ध्वस्त किया गया था। वर्तमान में बीकेटीसी के पास बदरीनाथ धाम में ठिकाना नहीं है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 BKTC will build temporary structure in Badrinath before Chardham Yatra
बदरीनाथ धाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगामी चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) बदरीनाथ धाम में प्री-फैब्रिकेटेड का अस्थायी ढांचा तैयार करेगा, जिससे यात्रा के दौरान मंदिर में पूजा पाठ की व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से किया जा सके। साथ ही दर्शन के लिए आने वाले वीवीआईपी के बैठने के लिए एक रूम बनाया जाएगा।

विज्ञापन

बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान कार्य से पिछले वर्ष मंदिर के समीप गुजराती भवन को गुजराती भवन को ध्वस्त किया गया। इस भवन में बीकेटीसी का कार्यालय, सूचना केंद्र, वीवीआईपी के बैठने के साथ वेदपाठियों को आवास की सुविधा थी। वर्तमान में बीकेटीसी के पास बदरीनाथ धाम में ठिकाना नहीं है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  हाई रिस्क जोन में जोशीमठ का 35 % हिस्सा, नगरवासियों ने बाहर बसने से किया साफ इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के दौरान वीवीआईपी अतिथि दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में वीआईपी को बैठाने के लिए बीकेटीसी के पास कोई जगह नहीं है। यात्रा की तैयारियों को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई।

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है कि यात्रा से पहले बीकेटीसी अपने स्तर पर प्री-फैब्रिकेटेड ढांचा तैयार करेगा, जिसमें फोटो गैलरी, कार्यालय, वीआईपी के लिए रूम की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed