{"_id":"661fed932a7e70b6980d8c31","slug":"chardham-yatra-2024-about-three-lakh-people-do-online-registration-on-third-day-2024-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2024: तीर्थयात्रियों में उत्साह...तीसरे दिन करीब तीन लाख लोगों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2024: तीर्थयात्रियों में उत्साह...तीसरे दिन करीब तीन लाख लोगों ने कराया पंजीकरण
Wed, 17 Apr 2024 09:13 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 17 Apr 2024 09:13 PM IST
सार
Chardham Yatra 2024: पर्यटन विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बुधवार को चारधाम यात्रा पंजीकरण का आंकड़ा 7,71,579 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में चारधाम यात्रा को लेकर पंजीकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। तीसरे ही दिन पंजीकरण का आंकड़ा आठ लाख के करीब पहुंच गया। पिछले 24 घंटे के भीतर करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बुधवार को चारधाम यात्रा पंजीकरण का आंकड़ा 7,71,579 पर पहुंच गया। यमुनोत्री के लिए अब तक 1,42,311, गंगोत्री के लिए 1,44,926, केदारनाथ के लिए 2,54,807, बदरीनाथ के लिए 2,19,987 और हेमकुंड साहिब के लिए 9,548 पंजीकरण हुए हैं। बुधवार को चारधाम के लिए 24 घंटे के भीतर 2,89,348 पंजीकरण दर्ज किए गए।
विज्ञापन
सूर्य तिलक: राम जन्मोत्सव का अद्भुत क्षण, सूर्य किरणों ने किया रामलला का तिलक, दो साल में तैयार हुआ ये डिजाइन
विज्ञापन
वेबसाइट के माध्यम से अब तक छह लाख 820 पंजीकरण, मोबाइल एप के माध्यम से 93,733 और वॉट्सएप के माध्यम से 77,026 पंजीकरण दर्ज किए गए हैं। 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। इसी दिन केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी, जबकि 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।