फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 11 pilgrims who came on Gangotri Yamunotri yatra died, 12 have died so far in Chardham

Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए एक और तीर्थयात्री की मौत, चारधाम में अब तक 12 की गई जान

Wed, 15 May 2024 11:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 May 2024 11:30 PM IST
सार

Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 12 यात्रियों की जान जा चुकी है। जिसमें 11 यात्रियों की मौत गंगोत्री और यमुनोत्री धाम व एक बदरीनाथ धाम में हुई है। 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024  11 pilgrims who came on Gangotri Yamunotri yatra died, 12 have died so far in Chardham
यात्री की मौत - फोटो : istock

विस्तार

चारधाम यात्रा के छह दिन में ही 12 तीर्थयात्रियों की जान जा चुकी है। बुधवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए गुजरात के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जिससे यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया है। वहीं, एक तीर्थयात्री की मौत गंगोत्री धाम और एक यात्री की मौत बदरीनाथ धाम में हो चुकी है। 

विज्ञापन


यात्रा के पहले दिन बीते 10 मई को जहां यमुनोत्री धाम में मध्यप्रदेश के सागर जिले के 71 वर्षीय रामगोपाल और उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले की 69 वर्षीय विमला देवी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पहले दिन ही देर रात 62 वर्ष की मध्यप्रदेश निवासी संपत्तिबाई की भी मौत हुई। तीसरे दिन रविवार को बैंगलुरु निवासी 54 वर्षीय विष्णु कुमार भाभा की मौत हुई। चौथे दिन सोमवार को गुजरात के गांधी नगर निवासी 73 वर्ष के सूर्यकांत खार का निधन हुआ।
विज्ञापन


Chardham Yatra 2024: जहां ज्यादा भीड़, वहां रोकने पर सहयोग करें यात्री...पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन
विज्ञापन


गत मंगलवार को मध्यप्रदेश इंदौर निवासी 54 वर्ष के रामप्रसाद की पैर फिसलकर चोटिल होने और 68 वर्ष की दक्षा बेन पटेल निवासी अहमदाबाद गुजरात की सांस लेने में दिक्कत से अचेत होकर मौत हुई। वहीं, मुंबई महाराष्ट्र निवासी 62 वर्षीय मनोहर दत्ताराम नायक की भी स्वास्थ्य बिगड़ने से मौत हुई। पुरोला उत्तरकाशी निवासी 58 वर्ष के रामप्रसाद की भी हार्ट अटैक से मौत हुई थी। इधर, गंगोत्री धाम की यात्रा पर आई गोवा निवासी 76 वर्ष की शोभा आर ताम्भा की भी जान चली गई। बुधवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए 60 वर्ष के ठाकोर भाई प्रेमाभाई की मौत हो गई। वहीं, बदरीनाथ धाम आई लक्ष्मी देवी (75) निवासी राजकोट गुजरात की भी हृदय गति रुकने से जान गई है। 

गोमुख ट्रैक पर पंजाब के ट्रैकर की मौत
गोमुख ट्रैक पर भी एक ट्रैकर की मौत हुई है। पंजाब के मोहाली निवासी पवन कुकार गत मंगलवार को गोमुख ट्रैक पर भोजवासा में रात्रि विश्राम के लिए रुका था। जहां से बुधवार को गोमुख जाते हुए रास्ते में उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया। उसके साथी उसे गंगोत्री स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed