फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: Pilgrims Number Decision CM Pushkar singh Dhami meeting All Update

Chardham Yatra: जोशीमठ में बनेगा आपदा प्रबंधन का कंट्रोल रूम, तैनात रहेगी BRO की टीम, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Tue, 21 Feb 2023 09:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Feb 2023 09:03 PM IST
सार

बैठक श्रद्धालुओं की संख्या तय नहीं हो पाई। तीर्थपुरोहित महापंचायत के कड़े विरोध के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे को सभी हितधारकों से बातचीत का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: Pilgrims Number Decision CM Pushkar singh Dhami meeting All Update
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी विभाग अपने स्तर से सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। बदरीनाथ यात्रा के सुचारु संचालन के लिए बीआरओ की एक टीम नियमित भू-धंसाव की जद में आए जोशीमठ में रहेगी। यदि जोशीमठ में सड़कों में दरार या कोई अन्य समस्याएं आती हैं, तो उनका शीघ्र ट्रीटमेंट किया जाएगा। यात्रा के सफल संचालन के लिए जोशीमठ में आपदा प्रबंधन का कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा कि पिछले साल की चारधाम यात्रा में जो कमियां रह गई थीं, सभी संबंधित विभाग उनका निदान करते हुए, इस बार श्रद्धालुओं को क्या बेहतर सुविधाएं दे सकते हैं, इस पर विशेष ध्यान दें। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी विभागों को समय से अपना होमवर्क पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे और बीआरओ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि चारधाम रूट की सभी सड़कों को समय से दुरुस्त कर लें।
विज्ञापन


Chardham Yatra 2023: ऑनलाइन पंजीकरण के लिए खुला पोर्टल, इन तीन तरीकों से करें रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
विज्ञापन


तय नहीं हो पाई श्रद्धालुओं की संख्या 
बैठक श्रद्धालुओं की संख्या तय नहीं हो पाई। तीर्थपुरोहित महापंचायत के कड़े विरोध के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे को सभी हितधारकों से बातचीत का निर्देश दिया। वहीं, बदरीनाथ और केदारनाथ में दर्शन के लिए पहले दिन रिकॉर्ड 31 हजार श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने प्रतिदिन केदारनाथ में 15 हजार, बदरीनाथ में 18 हजार, गंगोत्री में नौ हजार व यमुनोत्री में छह हजार यात्रियों की क्षमता तय की थी। इस प्रस्ताव का तीर्थपुरोहित महापंचायत शुरू से विरोध कर रही है। अब सरकार ने तय किया है कि सभी हितधारकों से बातचीत के बाद ही तीर्थयात्रियों की संख्या तय की जाएगी।

स्वच्छता और पार्किंग की व्यवस्था पर दें ध्यान
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा मार्गों पर वाहनों के पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए। वाहन चालकों के लिए पार्किंग स्थलों पर आराम करने की व्यवस्थाएं भी की जाए। चारधाम यात्रा में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। पैदल मार्गों पर भी स्वच्छता के लिए पूरी व्यवस्था की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पेट्रोल पंपों पर पेयजल एवं टॉयलेट की उचित व्यवस्था हो। यात्रा मार्गों पर साइनेज एवं क्रैश बैरियर की आवश्यकतानुसार पूरी व्यवस्था की जाए। 

अपने खर्च का पांच फीसदी पैसा स्थानीय उत्पादों में खर्च करने की अपील
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अपने यात्रा खर्च का पांच प्रतिशत खर्च स्थानीय उत्पादों को खरीदने में करें। जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। चारधाम में किन स्थानीय उत्पादों को प्रमोट किया जा सकता है, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 

इस दिन खुलेंगे चारोधाम के कपाट
मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुलेंगे। जबकि परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।

चार तरह से करें पंजीकरण
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए चार तरह से पंजीकरण की व्यवस्था की गई है जिसमें ऑनलाइन पंजीकरण, ऐप के माध्यम से पंजीकरण, ऑन कॉल पंजीकरण और व्हाट्सएप के माध्यम से पंजीकरण करवाया जा सकता है। आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं।पर्यटन विभाग का पोर्टल सुबह सात बजे खुला रहेगा। चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in या व्हाट्सअप नंबर 8394833833 या टोल फ्री नंबर 1364 के जरिये भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 

जीएमवीएन को मिली चार करोड़ की बुकिंग
चारधाम यात्रा के लिए जीएमवीएन के अतिथि गृहों में बंपर बुकिंग हुई है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि अब तक चार करोड़ से अधिक की बुकिंग मिल चुकी है। 

चारधाम सड़कों की निगरानी के लिए बनेगा ऐप
पर्यटन, लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम की सड़कों की निगरानी को ऐप तैयार किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। सड़कें बंद होने के बाद तत्काल सुधारीकरण के लिए जेसीबी व पोकलैंड मशीनें तैनात रहेंगी। इस दौरान किसी भी तरह की लापरवाही होने पर अधिकारियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

चारों धामों में कतार प्रबंधन के लिए टोकन सिस्टम
चारों धामों में कतार प्रबंधन के लिए स्लॉट टोकन सिस्टम लागू होगा। पर्यटन, लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए सभी विभागों को समय से होमवर्क तैयार करने के निर्देश दिए। सीएम की बैठक के बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे और बीआरओ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि चारधाम रूट की सभी सड़कों को समय से दुरुस्त कर लें। महाराज ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस बार भी चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। धामों में कतार प्रबंधन को स्लॉट टोकन व्यवस्था की शुरुआत की गई है। यात्रियों के पंजीकरण और यात्रा संबंधित जानकारी के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा से पूर्व यात्रा मार्ग की सभी सड़कों के सुधारीकरण, पैच वर्क और गड्ढामुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग, एनएच और बीआरओ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। सड़कों की निगरानी के लिए लोक निर्माण विभाग को ऐप बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन स्थानों पर अधिकांश मार्ग अवरुद्ध होते हैं, ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण कर जेसीबी आदि की तैनाती की जाएगी। मार्ग अवरुद्ध होने पर मार्ग खोलने को मशीनें तैनात रहेंगी। मंत्री ने जेसीबी, पोकलैंड मशीन, रिकवरी वैन बुलडोजर की व्यवस्था के साथ-साथ सुपरवाइजर और चालकों के मोबाइल नंबर की उपलब्धता के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed