फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: One lakh Pilgrims registered for Badrinath Kedarnath dham in four days

Chardham Yatra 2023: तीर्थयात्रियों का बढ़ रहा उत्साह, बदरी-केदार के लिए चार दिन में एक लाख ने कराया पंजीकरण

Fri, 24 Feb 2023 10:11 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Feb 2023 10:11 PM IST
सार

प्रदेश में चारधाम यात्रा का आगाज 22 अप्रैल 2023 से होगा। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होनी बाकी है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: One lakh Pilgrims registered for Badrinath Kedarnath dham in four days
बदरीनाथ/केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आगामी चारधाम यात्रा में केदारनाथ धाम जाने के लिए 54 हजार यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। चार दिन के भीतर केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए पंजीकरण की संख्या एक लाख पहुंच गई है। पंजीकरण के शुरूआती रूझान को देखते हुए सरकार को इस बार भी चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है।

विज्ञापन


Chardham Yatra 2023: वाहनों से यात्रा पर आने वालों के लिए गाइडलाइन जारी, यहां पढ़ें जरूरी दिशा निर्देश
विज्ञापन


प्रदेश में चारधाम यात्रा का आगाज 22 अप्रैल 2023 से होगा। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होनी बाकी है। वर्तमान में केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की यात्रा करने के लिए आनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उप निदेशक पर्यटन योगेंद्र गंगवार ने बताया कि शुक्रवार तक केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए लगभग एक लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें केदारनाथ के लिए 54 हजार और बदरीनाथ के लिए 44 हजार से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

चार दिनों में पंजीकरण के लिए तीर्थयात्रियों में जिस तरह का उत्साह है। उसे देखते हुए इस बार भी चारधाम यात्रा एक नया रिकॉर्ड बनाएगी। सरकार की ओर से यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
-सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed