फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2023 Offline registration of saints traveling on foot begins read more updates in hindi

Chardham Yatra 2023: पैदल यात्रा करने वाले साधु-संतों का ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, इस बार यहां खुलेंगे काउंटर

Mon, 17 Apr 2023 08:21 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 17 Apr 2023 08:21 AM IST
सार

चारधाम यात्रा में इस बार सभी के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। अभी तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है, लेकिन पैदल यात्रा करने वाले वाले सांधु संतों का ऑफलाइन पंजीकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Offline registration of saints traveling on foot begins read more updates in hindi
चारधाम यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में पैदल जाने वाले साधु संतों के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था शुरू हो गई है। हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण कराने की सुविधा है। बिना पंजीकरण के आने वाले तीर्थयात्री भी ऑफलाइन काउंटर पर पंजीकरण करा सकेंगे।

विज्ञापन

22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए साधु संत पैदल यात्रा करते हैं। ऐसे में उन्हें धामों में कई दिन लग जाते हैं। पर्यटन विभाग ने पैदल यात्रा करने वाले साधुओं के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: उद्यमियों को अब साल में दो बार मिलेगी एनओसी, प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बदली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा में इस बार सभी के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। अभी तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है, लेकिन पैदल यात्रा करने वाले वाले सांधु संतों का ऑफलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। इस बार हरिद्वार व ऋषिकेश में ही पंजीकरण के लिए ऑफलाइन काउंटर खुलेंगे। इसके अलावा चारों धामों के यात्रा मार्गों पर पंजीकरण की सुविधा नहीं होगी। चारधाम यात्रा के लिए अब तक लगभग 15 लाख यात्री पंजीकरण हो चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed