फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: number of devotees visiting Chardham crosses five lakh

Chardham Yatra: तीर्थयात्रियों में उत्साह, चारधाम दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा पांच लाख पार

Mon, 08 May 2023 12:01 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 May 2023 12:01 AM IST
सार

Chardham Yatra 2023 News: केदारनाथ धाम में 1.75 लाख, बदरीनाथ में 1,18,116, गंगोत्री में 1.13 लाख, यमुनोत्री मंदिर में एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: number of devotees visiting Chardham crosses five lakh
बदरीनाथ/केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में अब तक दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा पांच लाख पार हो गया है। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 1.75 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 22 अप्रैल से 7 मई तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 505286 लाख से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए हैं। इसमें केदारनाथ धाम में 1.75 लाख, बदरीनाथ में 1,18,116, गंगोत्री में 1.13 लाख, यमुनोत्री मंदिर में एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 

विज्ञापन


Chardham Yatra: गंगोत्री-यमुनोत्री और केदारनाथ में बर्फबारी के बीच धाम पहुंचे यात्री, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों के बाद यात्रा करने में जोखिम उठा रहे श्रद्धालु

चारधाम यात्रा में आने वाले कई श्रद्धालु स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों को नजर अंदाज कर जोखिम उठा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रा मार्गों पर की जा रही स्क्रीनिंग में उच्च रक्त चाप, अस्थमा समेत सांस से संबंधी बीमारियां सामने आ रही हैं। केदारनाथ व यमुनोत्री धाम में 33 यात्रियों को यात्रा न करने की सलाह दी गई। अब तक यात्रा मार्ग पर 55 साल से ऊपर के 40 हजार से अधिक यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है।

केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रा मार्गों में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। चारोंधाम उच्च हिमालयी क्षेत्रों में होने के कारण श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

जो श्रद्धालु पहले से किसी बीमारी से ग्रसित हैं, उनके लिए जोखिम ज्यादा रहता है। इस बार स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा मार्गों पर 22 मेडिकल केयर प्वाइंट स्थापित किए हैं। जहां पर श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की जा रही है। केदारनाथ व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए 1325 श्रद्धालुओं ने स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें होने के बाद भी यात्रा करने के लिए खुद जिम्मेदारी ली है।

पर्यटन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार चारधाम यात्रा में 22 अप्रैल से लेकर 6 मई तक 55 वर्ष से अधिक आयु के 40 हजार से अधिक और 54 वर्ष से कम आयु के 42 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की गई।

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा में आने वाले 55 वर्ष से अधिक आयु के सभी श्रद्धालुओं की मेडिकल केयर प्वाइंट पर स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले डॉक्टरों का परामर्श लें, जिससे यात्रा के दौरान किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed