{"_id":"64bd69375c280d75b10b087b","slug":"chardham-yatra-2023-number-of-devotees-remained-only-8-percent-due-to-heavy-rainfall-2023-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: भारी बारिश से धीमी पड़ी चारधाम यात्रा की रफ्तार, 8.33 प्रतिशत ही रह गई श्रद्धालुओं की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: भारी बारिश से धीमी पड़ी चारधाम यात्रा की रफ्तार, 8.33 प्रतिशत ही रह गई श्रद्धालुओं की संख्या
Sun, 23 Jul 2023 11:26 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:26 PM IST
सार
Chardham Yatra 2023 News: केदारनाथ धाम में एक दिन में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे थे, जिससे सरकार को ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक तक लगानी पड़ गई थी।
विज्ञापन
केदारनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी आई है। जून की तुलना में प्रतिदिन चारों धामों में 8.33 प्रतिशत श्रद्धालु ही पहुंच रहे हैं। मई-जून में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में एक दिन में 60 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में एक दिन में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे थे, जिससे सरकार को ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक तक लगानी पड़ गई थी। वर्तमान में पंजीकरण भी कम हो रहे हैं और चारधाम समेत हेमकुंड साहिब में औसतन पांच हजार श्रद्धालु ही दर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Rishikesh: परमार्थ निकेतन पहुंचीं पीटी उषा का पुष्पवर्षा और शंख ध्वनि से अभिनंदन, गंगा पूजन कर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
Trending Videos
सितंबर से फिर रफ्तार पकड़ेगी यात्रा
बरसात के बाद सितंबर से फिर चारधाम यात्रा रफ्तार पकड़ेगी। इस बार सरकार को यात्रा में नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है। तीन माह की यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 36 लाख पार कर चुका है। पिछले साल चारधाम यात्रा में 42 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर एक नया रिकॉर्ड बनाया था।