{"_id":"641fbc8a64d079d66d0ebc13","slug":"chardham-yatra-2023-for-the-first-time-50-health-atms-will-be-installed-on-yatra-routes-uttarakhand-news-2023-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2023: पहली बार यात्रा मार्गों पर लगेंगे 50 हेल्थ एटीएम, कुछ मिनटों में होगी 70 तरह की जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2023: पहली बार यात्रा मार्गों पर लगेंगे 50 हेल्थ एटीएम, कुछ मिनटों में होगी 70 तरह की जांचें
Sun, 26 Mar 2023 09:07 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 26 Mar 2023 09:07 AM IST
सार
चारधाम यात्रा में हेल्थ एटीएम की सुविधा होने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज के निदेशक अंकुर मल्होत्रा ने कहा कि सीएसआर के तहत चारधाम यात्रा के लिए हेल्थ एटीएम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिसमें 70 से अधिक जांच की जा सकती है।
विज्ञापन
हेल्थ एटीएम
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पहली बार यात्रा मार्गों पर 50 हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे। इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग और हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज (एचपीई) के बीच एमओयू किया गया। हेल्थ एटीएम से कुछ मिनटों में 70 तरह की जांच करने के साथ ही टेलीमेडिसिन के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर सीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा में हेल्थ एटीएम की सुविधा होने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज के निदेशक अंकुर मल्होत्रा ने कहा कि सीएसआर के तहत चारधाम यात्रा के लिए हेल्थ एटीएम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिसमें 70 से अधिक जांच की जा सकती है।
विज्ञापन
जांच के साथ ही हेल्थ एटीएम से टेली मेडिसिन के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया जा सकेगा। हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज की ओर से 24 घंटे ये सेवायें प्रदान की जाएगी। आगामी तीन माह तक कंपनी के इंजीनियरों की ओर से हेल्थ एटीएम की देखरेख की जाएगी। 24 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
बैजनाथ, पूर्णागिरि, कैंची धाम में भी लगाई जाएं मशीनें : सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानसखंड स्थित पवित्र स्थानों मानसरोवर यात्रा, बैजनाथ धाम, कैंची धाम, पूर्णागिरी, चितई धाम के लिए भी हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज से हेल्थ एटीएम की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि केदारखंड की तर्ज पर मानसखंड के लिए भी सीएसआर के तहत हेल्थ एटीएम मेडिकल कियोस्क मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: काशी की तर्ज पर होगा केदारनाथ-तमिल संगमम, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आया विचार, जानें वजह
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां न हो, इसके लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। इस मौके पर सचिव शैलेश बगोली, डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव अमनदीप कौर, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन, संयुक्त सचिव महावीर सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रतिनिधि डॉ. अजय नागरकर, हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज के प्रभारी सुशील भाटला आदि मौजूद थे।