फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chardham yatra 2023: five and a half lakh devotees visited Kedarnath in one month

Kedarnath: तीर्थयात्रियों में उत्साह, एक महीने में साढ़े पांच लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

Sun, 28 May 2023 11:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 May 2023 11:16 PM IST
सार

पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा व कुबेर गदेरा में हिमखंड में तैनात सुरक्षा जवान एक-एक यात्री को हाथ पकड़ा कर रास्ता पार करा रहे हैं।

विज्ञापन
chardham yatra 2023: five and a half lakh devotees visited Kedarnath in one month
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंच रहे श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। अब तक पांच लाख 60 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं। महाराष्ट्र से बाबा केदार के दर्शनों को पहुंचे सुशांत पाटिल, रूपेश पाटिल, राजन पाटिल ने बताया कि गौरीकुंड से केदारनाथ से पैदल मार्ग और धाम में मूलभूत सुविधाएं अच्छी हैं। पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा व कुबेर गदेरा में हिमखंड में तैनात सुरक्षा जवान एक-एक यात्री को हाथ पकड़ा कर रास्ता पार करा रहे हैं।

विज्ञापन


Hemkund Sahib Yatra: मौसम खुलते ही तीर्थयात्रियों में दिखा उत्साह, बर्फ के बीच ऐसे पार कर रहे रास्ता, तस्वीरें
विज्ञापन


मुरादाबाद से केदारनाथ पहुंचे यात्री कुणाल ने बताया कि केदारनाथ में बिजली, पानी, भोजन, स्वास्थ्य की सुविधाएं अच्छी हैं। पश्चिम बंगाल के अभिषेक गिरी ने कहा कि उन्हें पूरी यात्रा में प्रशासन व पुलिस का अच्छा सहयोग मिला है। डीएम ने कहा कि पैदल मार्ग पर सुरक्षा जवान यात्रियों की मदद कर रहे हैं। साथ ही केदारनाथ में जीएमवीएन के माध्यम से भोजन व आवास की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 4 बजे तक सोनप्रयाग से 17588 श्रद्धालु भेजे गए केदारनाथ

सोनप्रयाग से शाम चार बजे तक 17588 श्रद्धालुओं को केदारनाथ के लिए भेजा गया। बीते एक सप्ताह के बाद पूरे दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। इस दौरान गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग व पड़ावों पर भी भक्तों की भीड़ लगी रही। साथ ही धाम में बाबा के दर्शनों के लिए शाम तक लाइन लगी रही।

रविवार को सुबह से आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली रही, जिस कारण बीते दिन की अपेक्षा यात्रियों की भीड़ अधिक रही। इस दौरान सुबह 10 बजे तक 9 हजार श्रद्धालुओं को भेजा गया। जबकि शाम चार बजे तक कुल 17588 श्रद्धालु धाम के लिए रवाना किए गए। वहीं, रात्रि प्रवास के लिए तीन हजार श्रद्धालु रूके हुए हैं। यहां तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट नीरज रावत ने बताया कि मौसम साफ होने के कारण यात्रा शाम चार बजे तक संचालित की गई।

उधर, केदारनाथ में भी सुबह से ही बाबा केदार के दर्शनों के लिए मंदिर परिसर भक्तों से भरा रहा। दिन चढ़ने के साथ धाम में यात्रियों की संख्या बढ़ती गई और लाइन मंदिर मार्ग से होते हुए संगम से लेकर एमआई-26 हेलिपैड तक जा पहुंची। धाम में मौजूद बीकेटसीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि सुहावने मौसम के बीच पूरे दिनभर केदारपुरी में भक्तों की भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed