फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 Book all vehicles of travel agencies even before Chardham Yatra start Read more Updates

Chardham Yatra 2023: यात्रा शुरू होने से पहले ही ट्रैवल एजेंसियों की सभी गाड़ियां बुक, यहां पढ़ें पूरा अपडेट

Wed, 01 Mar 2023 10:19 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 01 Mar 2023 10:19 AM IST
सार

दून ट्रैवल्स आनर्स एसोसिएशन के प्रधान योगेश अग्रवाल ने बताया कि एसोसिएशन से जुड़ी आठ हजार से गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। उत्तराखंड के अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य राज्यों के तीर्थयात्रियों की बुकिंग लगातार आ रही है, लेकिन गाड़ियां खाली नहीं होने से उन्हें इन्कार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Book all vehicles of travel agencies even before Chardham Yatra start Read more Updates
चारधाम यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही राजधानी में संचालित ज्यादातर ट्रैवल एजेंसियों की सभी गाड़ियां बुक हो गई हैं। दून ट्रैवल्स आनर्स एसोसिएशन से जुड़ी करीब 8000 टैक्सियों की बुकिंग फुल है। इससे तीर्थयात्रियों को बुकिंग के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

आगामी 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इसको लेकर सरकार, शासन व जिला प्रशासन के साथ ही तमाम संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दून ट्रैवल्स आनर्स एसोसिएशन के प्रधान योगेश अग्रवाल ने बताया कि एसोसिएशन से जुड़ी आठ हजार से गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य राज्यों के तीर्थयात्रियों की बुकिंग लगातार आ रही है, लेकिन गाड़ियां खाली नहीं होने से उन्हें इन्कार किया जा रहा है। ट्रैवल्स एजेंसी संचालक विशेष गर्ग का कहना है कि उनके पास भी गाड़ियों की कमी हो गई है। ज्यादातर गाड़ियां बुक हो गई हैं। ऐसे में तीर्थयात्रियों को इन्कार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Joshimath Sinking: गौचर और जोशीमठ के बीच ही होगा प्रभावितों का स्थायी पुनर्वास, भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी

नहीं मिल पा रहीं नई गाड़ियां : अग्रवाल
दून ट्रैवल्स ऑनर्स एसोसिएशन के प्रधान योगेश अग्रवाल ने बताया कि उनके पास 130 के करीब गाड़ियां हैं, जिसकी बुकिंग हो चुकी है। जबकि, उन्होंने 15 नई गाड़ियां खरीदने के लिए बुकिंग कराई हैं, लेकिन ऑटोमोबाइल कंपनियों ने यात्रा से पहले गाड़ियां मुहैया कराने के लिए हाथ खड़े कर दिए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed