फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: Baba Kali Kamli 100 years old Dharamshalas will Renovate again on yatra route

Chardham Yatra 2023: यात्रा मार्ग पर फिर चमकेंगी बाबा काली कमली की 100 साल पुरानी धर्मशालाएं

Tue, 04 Apr 2023 07:46 PM IST
अलका त्यागी मुनीश रियाल, अमर उजाला, ऋषिकेश
मुनीश रियाल, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Apr 2023 07:46 PM IST
सार

भवनों पर नए प्लास्टर कराकर पेंटिंग कराई जा रही है। बिजली की फिटिंग कराने के साथ ही आधुनिक शौचालय और स्वच्छ पेयजल की सुविधा भी यात्रियों को मिलेगी।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: Baba Kali Kamli 100 years old Dharamshalas will Renovate again on yatra route
बाबा काली कमली वाला की बदरीनाथ में धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा काली कमली वाला पंचायत क्षेत्र चारधाम यात्रा मार्ग पर 100 साल से अधिक पुरानी सात धर्मशालाओं को चमका रहा है। इस बार चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को यहां बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके तहत धर्मशालाओं में नए फर्नीचर, टाइल्स. और पंखे लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


भवनों पर नए प्लास्टर कराकर पेंटिंग कराई जा रही है। बिजली की फिटिंग कराने के साथ ही आधुनिक शौचालय और स्वच्छ पेयजल की सुविधा भी यात्रियों को मिलेगी। आने वाले दिनों में ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। सुविधा बढ़ाने के साथ ही किराये में भी कुछ वृद्धि की जाएगी।

विज्ञापन

बदरीनाथ में तीन का पुनरोद्धार, एक नई बनेगी

बदरीनाथ धाम में तीन धर्मशालाओें का  पुनरोद्धार किया जा रहा है। इनमें  हलवासिया (40), धानूका (16), श्रीजी (16) शामिल है। यहां 10 हजार स्क्वायर फीट में नई धर्मशाला भी बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरकाशी में तीन का हो रहा  पुनरोद्धार 

उत्तरकाशी जिले में पटोदिया धर्मशाला (35), बगड़िया धर्मशाला (10), शर्राफ धर्मशाला (35) का पुनरोद्धार  हो चुका है। जबकि, बिनानी (24), लोहिया (24) और फूसराम (24) धर्मशालाओें का  पुनरोद्धार का  काम चल रहा है। 

देवप्रयागः डोरमेट्री, हॉल के साथ बरातघर भी बनेगा 

बाबा काली कमली पंचायत क्षेत्र ऋषिकेश की ओर से ऋषिकेश- बदरीनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर देवप्रयाग में 100 साल पुरानी धर्मशाला को तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा है। इसमें  डोरमेट्री ,हॉल के साथ बरातघर भी  बन रहा है। इस धर्मशाला में 50 यात्री ठहर सकेंगे। वही वर्ष 2018 में यमुनोत्री में भू-कटाव के कारण बाबा काली कमलीवाला की धर्मशाला बह गई थी । यहां नई धर्मशाला बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed