फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2022 weather news: Yamunotri Dham Yatra stopped for the third day, pilgrims Stuck at many place

Chardham yatra 2022: यमुनोत्री धाम की यात्रा तीसरे दिन भी रुकी, जगह-जगह फंसे तीर्थयात्री

Tue, 02 Aug 2022 12:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Aug 2022 12:57 PM IST
सार

गत वर्ष भी दो सप्ताह से अधिक दिनों तक यमुनोत्री धाम की यात्रा रोकनी पड़ी थी। पैदल मार्ग पर सुरक्षित आवाजाही नहीं होने से बार-बार यात्रा स्थगित रहने से यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
Chardham yatra 2022 weather news: Yamunotri Dham Yatra stopped for the third day, pilgrims Stuck at many place
यमुनोत्री पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में बीते कई दिनों से हो रही बारिश के कारण पैदल मार्ग पर जोखिम बढ़ने से यमुनोत्री धाम की यात्रा आज तीसरे दिन भी रुकी है। विभिन्न राज्यों से आए तीर्थयात्री पिछले दो दिन से जगह-जगह सुरक्षित स्थानों पर फंसे हुए हैं। वहीं कई श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम की ओर रुख किया है। 

विज्ञापन


Rishikesh: देर रात उफनती बीन नदी में फंसी नोएडा के युवकों की कार, एसडीआरएफ ने ऐसे किया रेस्क्यू, तस्वीरें
विज्ञापन


क्षेत्र में विगत दिनों भारी बारिश के कारण चारधाम यात्रा के लिए नासूर बना जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग भंडेलीगाड़ के पास भूस्खलन से अवरूद्ध हो गया था, जिसके चलते प्रशासन ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम की ओर श्रद्धालुओं को बीते शनिवार से जाने से रोका हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार देर शाम आवाजाही शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand weather: तीन जिलों में बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट, 14 स्टेट हाईवे समेत 229 सड़कें बंद

गत वर्ष भी दो सप्ताह से अधिक दिनों तक यमुनोत्री धाम की यात्रा रोकनी पड़ी थी। पैदल मार्ग पर सुरक्षित आवाजाही नहीं होने से बार-बार यात्रा स्थगित रहने से यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

करोड़ों खर्च फिर भी आवाजाही सुरक्षित नहीं

जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर करोड़ों खर्च के बाद भी सुरक्षित आवाजाही सपना बनकर रह गई है। पिछले एक दशक में यहां सुरक्षित आवाजाही के नाम पर पांच करोड़ खर्च किए जा चुके हैं जबकि इस यात्रा सीजन से पूर्व वैकल्पिक मार्ग के नाम पर 50 लाख खर्च किए गए। 

यमुनोत्री पहुंचने के लिए तीर्थयात्रियों को पांच किमी लंबे जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग से होकर गुजरना होता है लेकिन मार्ग संकरा होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। नौगांव ब्लाक प्रमुख सरोज पंवार, पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, मनमोहन उनियाल आदि ने कहा कि लंबे समय से भंडेलीगाड़ में समस्या बनी है लेकिन अभी तक इसका स्थाई समाधान नहीं होने से आए दिन यात्रा बाधित हो रही है। अजबीन पंवार ने कहा है कि भंडेलीगाड़ में वैकल्पिक व्यवस्था के नाम पर ढाई दशक पुराना पुल लगा कर इतिश्री की गई है जबकि विश्व बैंक पुराने पुलों को बदल कर दूसरे पुलों के लिए बजट दे रहा है।

यमुनोत्री धाम की यात्रा भंडेलीगाड में वैकल्पिक मार्ग क्षतिग्रस्त होने से रोकी गई है। संबंधित विभाग मार्ग तैयार कर रिपोर्ट देगा, जिसका परीक्षण करने के बाद ही यात्रा शुरू की जाएगी।
-शालिनी नेगी, एसडीएम, बड़कोट। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed