फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2022, kedarnath, Thousands of passengers stopped for two hours each in Sonprayag and Gaurikund

हजारों यात्री रोके: बाबा केदार के दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़, पैदल मार्ग पर भीड़ कम होने के बाद 26470 भेजे केदारनाथ

Thu, 12 May 2022 03:52 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 12 May 2022 03:52 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि दोनों स्थानों पर 4 से 5 हजार यात्रियों को रोका गया। पैदल मार्ग और धाम में अनावश्यक दबाव न बने, इसके लिए अब नियमित तौर पर अलग-अलग अंतराल पर यात्रियों को पड़ावों पर रोका जाएगा, जिससे केदारनाथ में मौजूद श्रद्धालु अच्छे से दर्शन कर सकें।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2022, kedarnath, Thousands of passengers stopped for two hours each in Sonprayag and Gaurikund
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा केदार के दर्शनों के लिए उमड़ रहे यात्रियों को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सोनप्रयाग और गौरीकुंड में दो-दो घंटे तक हजारों यात्रियों को रोके रखा। इस दौरान पैदल मार्ग पर भीड़ कम होने पर ही यात्रियों को केदारनाथ के लिए भेजा गया। दूसरी तरफ बुधवार को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक 26470 यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ रवाना हुए। पिछले छह दिनों में यह दूसरा मौका है, जब इतनी अधिक संख्या में यात्री भेजे गए हैं।

विज्ञापन


यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग और गौरीकुंड में यात्री दबाव को कम करने के लिए बुधवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक दो-दो घंटे यात्रियों को रोका गया। यात्रा कंट्रोल रूम से बताया गया कि सुबह 8 बजे तक 18620 यात्रियों ने सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया था। साथ ही धाम से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों के कारण रास्ते पर दो तरफा काफी भीड़ रही, जिसे देखते हुए मुख्य दोनों पड़ावों पर यात्रियों को रोका गया।
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर 2 बजे यात्रियों को धाम के लिए भेज गया। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि दोनों स्थानों पर 4 से 5 हजार यात्रियों को रोका गया। पैदल मार्ग और धाम में अनावश्यक दबाव न बने, इसके लिए अब नियमित तौर पर अलग-अलग अंतराल पर यात्रियों को पड़ावों पर रोका जाएगा, जिससे केदारनाथ में मौजूद श्रद्धालु अच्छे से दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...जाम से जूझे 'नजफगढ़ के नवाब': मैनेजर की शादी में शामिल होने त्रियुगीनारायण पहुंचे वीरेंद्र सहवाग, 'वीरू' का दिखा ये अंदाज


केदारनाथ में आईटीबीपी तैनात 
यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा व्यवस्था के लिए आईटीबीपी की एक प्लाटून को तैनात कर दिया गया है। यह प्लाटून मंदिर परिसर और मंदिर मार्ग पर दर्शनों के लिए खड़े यात्रियों की मदद करेगी। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि एक प्लाटून में 30 आईटीबीपी के जवान हैं। वहीं, सोनप्रयाग और गुप्तकाशी में भी एक-एक प्लाटून को रखा गया है। इसके अलावा पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, यात्रा मैनेजमेंट फोर्स के जवान पहले से तैनात हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed