फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2022, Health checkup of more than 24 thousand pilgrims going to Kedarnath, 42 pilgrims died

Chardham : केदारनाथ जाने वाले 24 हजार से अधिक यात्रियों की स्वास्थ्य जांच, अब तक 42 तीर्थ यात्रियों की हो चुकी मौत

Thu, 19 May 2022 03:53 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 May 2022 03:53 PM IST
सार

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.शैलजा भट्ट ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं का उपयोग सबसे अधिक हो रहा है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कार्य कर रही 18 चिकित्सा इकाईयों पर अब तक 24 हजार से ज्यादा यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

विज्ञापन
Chardham yatra 2022, Health checkup of more than 24 thousand pilgrims going to Kedarnath, 42 pilgrims died
केदरनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में अब तक 42 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चारों धामों में दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। जिससे यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते होने वाली मौतों को रोका जा सके। केदारनाथ धाम में 24 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 19 यात्रियों को एयरलिफ्ट कर बड़े अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचाया गया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.शैलजा भट्ट ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं का उपयोग सबसे अधिक हो रहा है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कार्य कर रही 18 चिकित्सा इकाईयों पर अब तक 24 हजार से ज्यादा यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 19 यात्रियों को केदारनाथ से फाटा चिकित्सालय में एयरलिफ्ट किया गया। दो यात्रियों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया। 

विज्ञापन


गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान 14618 श्रद्धालुओं की हेल्थ स्क्रीनिंग कर उपचार दिया गया। इस यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए 18 चिकित्सा इकाईयां चौबीस घंटे काम कर रही हैं। आपातकालीन स्थित में 97 मामलों में स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई है और नौ यात्रियों को बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया। बदरीनाथ धाम की यात्रा अन्य धामों की तुलना में सहज संचालित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...सिरफिरे की हरकत:  धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए करना चाहता था राजी, तेजाब की बोतल हाथ में पकड़ युवती को डराता रहा

2278 श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें 38 श्रद्धालुओं को एंबुलेंस से बड़े अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचाया गया। स्वास्थ्य सचिव राधिका झा के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में एक फिजिशियन समेत तीन डॉक्टर, पांच पैरामेडिकल स्टॉफ को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा में अब तक 42 यात्रियों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed