फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2022: Drivers sleep is proving heavy on lives of passengers

Chardham Yatra 2022: यात्रियों की जान पर भारी साबित हो रही ड्राइवरों की नींद, यह है समझौते की बड़ी वजह

Wed, 08 Jun 2022 02:47 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 08 Jun 2022 02:47 PM IST
सार

चारधाम यात्रा की वजह से इन दो महीनों में लाखों की संख्या में सैलानी देश के अलग-अलग हिस्सों से उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। परिवहन विभाग ने वैसे तो ड्राईवरों के आराम के लिए सख्त नियम बनाए हैं, लेकिन उनकी नींद की व्यवस्था और जांच ठीक से नहीं हो पा रही है। 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2022: Drivers sleep is proving heavy on lives of passengers
चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : amar ujala

विस्तार

चारधाम यात्रा में यात्रियों की जान पर ड्राइवरों की नींद भारी साबित हो रही है। हालात यह हो गए हैं कि यात्रा के लिए वाहनों की भारी किल्लत है, जो वाहन उपलब्ध हैं, उनके चालक दिन-रात एक कर वाहन चला रहे हैं। प्रदेश में मई और जून दो माह ऐसे हैं, जब ड्राइवरों को नींद तक नसीब नहीं होती है।

विज्ञापन


वाहन चालक दिन-रात सड़कों पर यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह छोड़ने में व्यस्त हैं। क्योंकि, चारधाम यात्रा की वजह से इन दो महीनों में लाखों की संख्या में सैलानी देश के अलग-अलग हिस्सों से उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। यात्रा सीजन में अधिक पैसा कमाने की होड़ और वाहनों की कम संख्या के चलते यात्रियों का दबाव चालकों के लिए मुसीबत बन रहा है।

विज्ञापन

 

वह नींद से समझौता कर रहे हैं। परिवहन विभाग ने वैसे तो ड्राईवरों के आराम के लिए सख्त नियम बनाए हैं, लेकिन उनकी नींद की व्यवस्था और जांच ठीक से नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसान नहीं चारधाम यात्रा की राह

चारधाम यात्रियों को डेंजर जोन, ब्लैक स्पॉट और भूस्खलन क्षेत्र से सुरक्षित आवाजाही कराना राज्य सरकार के साथ जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। उत्तराखंड ट्रैफिक निदेशालय के मुताबिक, चारधाम यात्रा रूट पर 164 ब्लैक स्पॉट और 77 क्रैश साइट हैं, जो हादसों को दावत दे रहे हैं। ऐसे में ट्रैफिक विभाग ने सरकार को सूची भेजते हुए इन चिह्नित स्थानों के ट्रीटमेंट की गुहार लगाई है।
 

ये भी पढ़ें...दर्दनाक:  खेल-खेल में बच्चे के गले में अटक गया चने का दाना, मासूम की मौत से नानी के घर में मचा कोहराम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed