फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2022: Deaths of pilgrims in Chardham Yatra, so far 76 passengers died

Chardham: नहीं थम रही तीर्थयात्रियों की मौतें, अब तक 76 ने दम तोड़ा, 50 से अधिक उम्र वालों के लिए स्वास्थ्य जांच जरूरी

Thu, 26 May 2022 12:20 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 26 May 2022 12:20 PM IST
सार

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। कोविड महामारी के कारण दो साल बाद चारधाम यात्रा बिना किसी बंदिशों के साथ संचालित हो रही है, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब होने और पहले से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की मौतें हो रही है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2022: Deaths of pilgrims in Chardham Yatra, so far 76 passengers died
चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य संबंधित कारणों से तीर्थयात्रियों की मौतें थम नहीं रही है। यात्रा शुरू होने से अब तक 76 यात्रियों ने केदारनाथ, यमुनोत्री, बदरीनाथ और गंगोत्री यात्रा मार्गों पर दम तोड़ा है। सचिव स्वास्थ्य ने सभी मेडिकल रिलीफ कैंप और स्क्रीनिंग प्वाइंट पर 50 से अधिक उम्र के तीर्थयात्रियों का स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


इस बार तीन मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। कोविड महामारी के कारण दो साल बाद चारधाम यात्रा बिना किसी बंदिशों के साथ संचालित हो रही है। लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब होने और पहले से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की मौतें हो रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रा मार्गों पर जगह-जगह मेडिकल रिलीफ कैंप के साथ ही यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जा रही है। अब तक चारधाम जाने वाले 1.16 लाख यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. शैलेजा भट्ट ने कहा कि स्वास्थ्य सचिव राधिका झा के दिशानिर्देश पर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग जिलों के सीएमओ को निर्देश दिए कि यात्रा पर आने वाले 50 से अधिक उम्र के तीर्थयात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Chardham Yatra: चारधाम यात्रा के कोर क्षेत्र में विशेष यातायात प्लान लागू, दिल्ली से ऋषिकेश जाने के लिए ये रहेगा रूट

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान अब तक जो मौतें हुई है। जिसमें 50 साल से ज्यादा आयु वालों की संख्या अधिक है। महानिदेशक ने बताया कि केदारघाटी में बारिश और बर्फबारी के कारण लिंचौली अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज हाइपोथर्मिया से ग्रसित है। अभी तक केदारनाथ धाम से 29 यात्रियों को हेली सेवा और 105 यात्रियों को एंबुलेंस के जरिये हायर सेंटर पर उपचार के लिए रैफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed