फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2022: Crowd management in four dhams became big challenge for government

Chardham Yatra 2022: भीड़ प्रबंधन बना सरकार के लिए बड़ी चुनौती, श्रद्धालुओं को अलग-अलग स्थानों पर रोकने के निर्देश

Thu, 26 May 2022 03:42 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 26 May 2022 03:42 PM IST
सार

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सभी जिलाधिकारियों को अपने स्तर पर स्थानीय कार्ययोजना बनाते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए कि वे भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्रद्धालुओं को अलग-अलग स्थानों पर रोकने की व्यवस्था करें। 

विज्ञापन
Chardham Yatra  2022: Crowd management in four dhams became big challenge for government
चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारों धामों में जुटी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करना प्रदेश सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। बुधवार मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों को ताकीद किया कि वे भीड़ प्रबंधन के लिए श्रद्धालुओं को अलग-अलग स्थानों पर रोकें।

विज्ञापन


उन्होंने धामों में वहन सीमा को बनाए रखने के लिए बैरियर लगाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव बुधवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा की समीक्षा की। उन्होंने यात्रा को सुव्यवस्थित और सुचारु रूप से संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए कि वे भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्रद्धालुओं को अलग-अलग स्थानों पर रोकने की व्यवस्था करें। साथ ही आवश्यकता के अनुसार बैरियर भी लगाएं। उन्होंने जिलाधिकारियों को वहन क्षमता (कैरिंग कैपेसिटी) से अधिक लोगों को आगे न जाने देने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण के लिए थर्ड पार्टी मॉनीटरिंग के निर्देश

सभी जिलाधिकारियों को कहा कि वे अपने स्तर पर स्थानीय कार्ययोजना बनाते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। साथ ही संचार और सूचना के लिए एक ऐसी योजना भी बनाएं ताकि चारधाम परिसर में वहन क्षमता के अनुसार श्रद्धालुओं के होने पर व्यवस्थित तरीके से उन्हें निचले पड़ावों में रोका जा सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि बारिश और बर्फबारी से श्रद्धालुओं को बचाने के लिए शेड आदि की भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने चारों धामों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही कूड़ा निस्तारण और इसकी लगातार मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं खेल तथा युवा कल्याण अभिनव कुमार, सचिव दिलीप जावलकर, अपर सचिव सोनिका सहित अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी एवं संबंधित जिलों के जिलाधिकारी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें...चंपावत का रण: प्रचार में झोंकी ताकत, टनकपुर में सीएम धामी का रोड शो, जनसभा में कहा-एक मॉडल के रूप विकसित होगा क्षेत्र

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि कूड़ा निस्तारण, बिजली, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए कार्यदायी संस्थाएं अपने दायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वहन कर रही हैं या नहीं इसके लिए थर्ड पार्टी मॉनीटरिंग की व्यवस्था भी की जाए। अलग से सोर्स ऑफ इन्फॉर्मेशन विकसित किया जाए ताकि सही जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed