फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2021: Yamunotri Dham Doors will open on May 14 on Akshaya Tritiya

चारधाम यात्रा 2021: अक्षय तृतीय पर 14 मई को इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

Sun, 18 Apr 2021 08:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Apr 2021 08:24 PM IST
सार

  • यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए आगामी 14 मई को दोपहर 12.15 बजे खुलेंगे। इसी दिन सुबह मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली से यमुनोत्री धाम ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: Yamunotri Dham Doors will open on May 14 on Akshaya Tritiya
यमुनोत्री धाम की तिथि घोषित करते पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार धामों में पहले धाम यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए आगामी 14 मई को दोपहर 12.15 बजे खुलेंगे। इसी दिन सुबह मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली से यमुनोत्री धाम ले जाया जाएगा। रविवार को यमुना जयंती के मौके पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि एवं मुहूर्त तय किया गया।

विज्ञापन


रविवार को मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव स्थित यमुना मंदिर में यमुनोत्री मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों की बैठक हुई, जिसमें यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि एवं मुहूर्त निश्चित किया गया। जिसके अनुसार आगामी 14 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सुबह सवा नौ बजे यमुना जी की डोली खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : चारधाम यात्रा पर आने वाले दूसरे प्रदेशों के लोंगों के लिए तीन टेस्ट अनिवार्य किए
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12.15 बजे कर्क लग्न अभिजीत मुहूर्त में यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। मां यमुना की डोली को विदा करने के लिए उनके भाई शनिदेव की डोली भी यमुनोत्री धाम जाएगी। इस अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन मंदिर में रामनारायण उनियाल, जगमोहन उनियाल, कृतेश्वर उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, पवन प्रकाश उनियाल, गजेंद्र उनियाल, विनोद उनियाल, राजस्वरुप उनियाल, प्रह्लाद उनियाल समेत अन्य पुरोहित मौजूद रहे।

उत्तराखंड: सीएम तीरथ बोले, देवस्थानम बोर्ड पर होगा पुनर्विचार, 51 मंदिर होंगे बोर्ड से मुक्त

यमुना जयंती पर निकाली कलश यात्रा 
खरशाली गांव में रविवार को यमुना जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर यमुना के भाई शनिदेव की डोली के साथ यमुना मंदिर से यमुना नदी तट तक यमुना कलश यात्रा निकाली गई। यमुना नदी तट पर दूध, दही व घी से अभिषेक और हवन पूजन किया गया। वहीं श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। इस मौके पर शनिदेव के पश्वा ने रात्रि विश्राम यमुना मंदिर में करने की इच्छा जताई। जिस पर ग्रामीणों ने रात्रि जागरण, कीर्तन व भजन संध्या का आयोजन तय किया। इस मौके पवन उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, महावीर पंवार, चैन सिंह रावत, अरविंद रावत, बागेश्वर उनियाल, वेदप्रकाश उनियाल, प्रीतम उनियाल, मनमोहन उनियाल, भागेश्वर उनियाल, प्रमेश उनियाल, प्रदीप उनियाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed