फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2021: Mauni baba decide to leave water for Badrinath Dham visit

चारधाम यात्रा: बदरीनाथ धाम के दर्शन की मांग पर अड़े मोनी बाबा ने अब जल त्यागने का लिया निर्णय

Fri, 28 May 2021 08:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 May 2021 08:01 PM IST
सार

कोरोना वायरस के कारण इस बार चारधाम यात्रा तीर्थयात्रियों के लिए स्थगित कर दी गई है। इसके चलते धामों में किसी भी तीर्थयात्री को जाने की अनुमति नहीं है। लेकिन बदरीनाथ धाम पहुंचे संत बदरी विशाल के दर्शन की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: Mauni baba decide to leave water for Badrinath Dham visit
मोनी बाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए अनशन पर बैठे मोनी बाबा ने अब अन्न के साथ ही जल त्यागने का निर्णय लिया है। मोनी बाबा ने कहा कि यदि प्रशासन और देवस्थानम बोर्ड ने साधु-संतों को बदरीनाथ धाम के दर्शनों की अनुमति नहीं दी तो वे जल का त्याग कर देंगे, इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशास की होगी। 

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम के दर्शन की मांग पर अड़े दो साधु धाम में अपने-अपने आश्रमों में 23 मई से आमरण अनशन पर बैठे हैं। शुक्रवार को छठवें दिन भी उनका अनशन जारी रहा। अपने आश्रम में अनशन कर रहे मोनी बाबा ने एक ऑडियो सार्वजनिक कर कहा कि यदि प्रशासन व देवस्थानम बोर्ड की ओर से साधु-संतों को बदरीनाथ धाम के दर्शनों की अनुमति नहीं दी, तो वे जल का त्याग भी कर देंगे।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: बदरीनाथ धाम की ऑनलाइन पूजा शुरू, देश-विदेश के श्रद्धालु यहां कर सकते हैं बुकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धाम में साधु संत गुरु परंपरा से बंधे हुए हैं। वे यहां सालभर तपस्या करते हैं। वे स्वयं नागा सन्यासी हैं और बदरीनाथ धाम में 30 सालों से तपस्यारत हैं। बदरीनाथ धाम के दर्शनों के बाद ही वे अन्न ग्रहण करते हैं। कोरोना गाइड लाइन के चलते यात्रा स्थगित है, लेकिन धाम में रह रहे साधुओं को दूर से ही भगवान बदरीनाथ के दर्शन करने की अनुमति दी जाए।

देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन का कहना है कि अभी एसओपी के चलते देवस्थानम बोर्ड व हक-हकूकधारियों के अलावा किसी को भी बदरीनाथ धाम में जाने की अनुमति नहीं है। सभी साधु-संत मैदानी क्षेत्र से धाम में पहुंचे हैं, फिलहाल स्थानीय प्रशासन से साधुओं से वार्ता करने के लिए कहा गया है, उन्हें 14 दिन के क्वारंटीन में रहना जरूरी होगा, यदि जरूरी होगा तो बोर्ड से विशेष अनुमति ली जाएगी। यदि अनुमति मिल जाएगी तो क्वारंटीन के बाद साधुओं का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद ही आगे कुछ निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed