फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2021: Close watch is being kept on black ticketing of helicopter Service in Kedarnath

चारधाम यात्रा 2021: केदारनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर की ब्लैक टिकटिंग पर रखी जा रही पैनी नजर

Mon, 25 Oct 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Oct 2021 02:30 AM IST
सार

Chardham Yatra 2021: केदारनाथ के लिए इस वर्ष 6 हेली कंपनियों के द्वारा गुप्तकाशी, फाटा व शेरसी से हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: Close watch is being kept on black ticketing of helicopter Service in Kedarnath
हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

केदारनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर के लिए ब्लैक टिकटिंग को रोकने के लिए इस बार जिला प्रशासन ने कड़ी निगरानी कर रहा है। हेलीकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी के द्वारा हेली कंपनियों के काउंटर का प्रतिदिन निरीक्षण के साथ टिकट बुकिंग की रिपोर्ट मांगी जा रही है। साथ ही यात्रियों से भी फीडबैक लिया जा रहा है। वहीं, जिलाधिकारी कार्यालय से भी हेलीकॉप्टर सेवा की मॉनीटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन


केदारनाथ के लिए इस वर्ष 6 हेली कंपनियों के द्वारा गुप्तकाशी, फाटा व शेरसी से हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन किया जा रहा है। 23 दिनों में हेलीकॉप्टरों के द्वारा अलग-अलग हेलीपैड से दो तरफा 3526 शटल की गई हैं। इस दौरान 18961 यात्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे हैं। जबकि बाबा केदार के दर्शन कर 18578 यात्री वापस भी लौटे हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला खास: केदारनाथ धाम में हेली कंपनियां उड़ा रहीं नियमों की धज्जियां
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन हेलीकॉप्टर से ढाई सौ से अधिक शटल हो रही हैं। इस बार खास बात यह है कि अभी तक किसी भी हेली कंपनी के द्वारा टिकट ब्लैक नहीं किए गए हैं। क्योंकि प्रशासन द्वारा तैनात नोडल अधिकारी/जिला पर्यटन व सहासिक खेल अधिकारी सुशील नौटियाल द्वारा प्रत्येक हेली कंपनी के बुकिंग काउंटर से प्रतिदिन की टिकट बुकिंग रिपोर्ट मांगी जा रही है।

साथ ही गुप्तकाशी से शेरसी तक वे दिन में कम से कम दो से तीन कंपनियों के कार्यालय में दो से तीन घंटे बैठकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। यही नहीं, नोडल अधिकारी द्वारा हेलीकॉप्टर से धाम जाने व लौटने वाले यात्रियों से फीडबैक भी लिया जा रहा है, जिसके माध्यम से व्यवस्था को और दुरस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।


साथ ही पुलिस द्वारा भी हेलीपैड व हेली कंपनियों के कार्यालयों से निरंतर संपर्क बना हुआ है। इधर, जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि हेलीकॉप्टर सेवा में ब्लैक टिकटिंग को लेकर अभी तक कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। इसके लिए नोडल अधिकारी बधाई के पात्र हैं। यात्रा कंट्रोल रूम से हेली सेवा की नियमित मॉनीटरिंग की जा रही है।



2019 में छह मुकदमे हुए थे दर्ज 
केदारनाथ यात्रा में हेली कंपनियों की मनमानी, ब्लैक टिकटिंग और यात्रियों के साथ अभद्रता नई बात नहीं है। वर्ष 2019 में ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर एजेंटों के माध्यम से कई हेली कंपनियों ने मोटी कमाई का प्रयास भी किया। इस दौरान यात्रियों की शिकायत पर सोनप्रयाग, फाटा व गुप्तकाशी पुलिस कोतवाली/चौकी व थाना में मुकदमे भी दर्ज किए गए थे। तब, जांच के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था। वर्ष 2017 व 2018 में भी इस तरह के 10 से अधिक मामलों में सात लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed