फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2021: After High Court order yatra increasing, check posts of route were jammed

चारधाम यात्रा 2021: हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी यात्रा की रफ्तार, रूट के चेकपोस्टों पर लग रहा जाम 

Thu, 14 Oct 2021 02:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 14 Oct 2021 02:14 PM IST
सार

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया कि 18 सितंबर से चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। अब तक चारों धामों में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या एक लाख पार हो चुकी है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: After High Court order yatra increasing, check posts of route were jammed
केदारनाथ में श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या की शर्त हटने के बाद चारधाम यात्रा रफ्तार पकड़ रही है। देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा रूट के चेकपोस्टों पर लग रहा जाम 
हाईकोर्ट के आदेश के बाद चारधाम यात्रा के लिए देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। वहीं चारधाम यात्रा रूट के चेक पोस्टों पर पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने से जाम और अन्य समस्याएं हो रही हैं। इस बाबत आरटीओ ने होमगार्डों की तैनाती के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। 
विज्ञापन


चारधाम यात्रा सकुशल संपन्न कराने को लेकर सरकार, शासन की ओर से तमाम तैयारियां की गई हैं। परिवहन विभाग की ओर से यात्रा मार्ग पर जगह-जगह चेकपोस्ट बनाए गए हैं। यहां पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती है, लेकिन पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी नहीं होने से जाम और वाहनों की चेकिंग में समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: तीर्थयात्रियों की संख्या एक लाख पार, सांयकालीन आरती के लिए केदारनाथ पहुंचे हजारों श्रद्धालु, तस्वीरें...

17 अक्तूबर को बंद हाेंगे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट कार्तिक सक्रांति के पावन पर्व पर 17 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। उसी दिन भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली पनार बुग्याल और सगर गांव होते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर (गोपेश्वर) में पहुंचेगी। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट और रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी धर्मेंद्र तिवारी ने यह जानकारी दी।
 

दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को बगैर चेकिंग के रास्ता देना पड़ता है

अधिकारियों के अनुसार भीड़ बढ़ने और जाम की स्थिति में दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को बगैर चेकिंग के रास्ता देना पड़ता है। आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए जितने भी चेकपोस्ट हैं, वहां उपनल के जरिये होमगार्डों की तैनाती को लेकर परिवहन मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। होमगार्ड मिलने पर उन्हें चेकपोस्टों पर तैनात कर दिया जाएगा। साथ ही चेकपोस्टों पर अधिकारियों-कर्मचारियों की कमी को भी दूर करने की कोशिश की जा रही है।

चारधाम में दर्शन करने वालों की संख्या एक लाख पार
देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया कि 18 सितंबर से चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। अब तक चारों धामों में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या एक लाख पार हो चुकी है।

ई-पास की व्यवस्था समाप्त होने से चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बस टर्मिनल ऋषिकेश में निशुल्क कोविड जांच केंद्र स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed