फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2020: Jagatguru Adi Shankaracharya's statue will reach Kedarnath by army helicopter

चारधाम यात्रा 2020: सेना के हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचेगी जगतगुरु आदि शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा

Thu, 06 Aug 2020 08:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Aug 2020 08:17 PM IST
सार

  • 31 दिसंबर तक पूरे होंगे पहले चरण के पुनर्निर्माण कार्य

विज्ञापन
Chardham Yatra 2020: Jagatguru Adi Shankaracharya's statue will reach Kedarnath by army helicopter
केदारनाथ धाम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केदारनाथ धाम में जगतगुरु आदि शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा सेना के हेलीकॉप्टर से लाई जाएगी। बृहस्पतिवार को राज्य सरकार के अनुरोध पर वायुसेना का एक बड़ा हेलीकॉप्टर केदारनाथ हेलीपैड पर उतरा। सेना के बड़े हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड के आसपास ज्यादा स्थान की आवश्यकता है। इसलिए वहां से जीएमवीएन के भवन का ढांचा हटाया जाएगा। यह कार्यवाही जीएमवीएन की रिपोर्ट आने के बाद होगी।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने मीडिया कर्मियों को बताया कि केदारनाथ में पहले चरण के तहत चल रहे पुनर्निर्माण के कार्य 31 दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे। पहले चरण में ही आदि शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा स्थापित होनी है। इसके लिए सेना से अनुरोध किया गया है कि सेना के बड़े हेलीकॉप्टर से भारी सामान केदारनाथ पहुंचाया  जाए।
विज्ञापन


इसमें प्रतिमा भी शामिल है। लेकिन इससे पहले हेलीपैड के पास और जगह बनाई जाएगी। इसके लिए जीएमवीएन के भवन का ढांचा हटाया जाएगा। इस पर जीएमवीएन की रिपोर्ट जल्द मिल जाएगी। उसके बाद ढांचा हटाने की कार्यवाही होगी। केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों के 73 आवास बन चुके हैं। 31 आवास और बनाए जाने हैं, जिसके लिए धनराशि की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ मास्टर प्लान कार्यों के लिए 80 से अधिक भवन होंगे अधिग्रहण

केदारनाथ में मास्टर प्लान के तहत होने वाले निर्माण कार्यों के लिए 80 से अधिक सरकारी व गैर सरकारी भवन अधिगृहित किए जाएंगे। इसके लिए राजस्व विभाग की टीम ने केदारपुरी में भूमि का सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया है। जल्द ही प्रशासन द्वारा संबंधित भवन व भूस्वामियों के साथ बैठक की जाएगी।  

 केदारनाथ को मास्टर प्लान के तहत बसाया जाना है। इसके लिए आर्केटेक्ट द्वारा पूर्व में डिजायन भी तैयार किए जा चुके हैं। डिजायन के हिसाब से 52 फीट चौड़े मंदिर मार्ग के दोनों तरफ तीर्थ पुरोहितों के भवनों का निर्माण पहाड़ी शैली से किया जाना है। पहले चरण में 43 भवन बनाए जाने हैं, जिसमें एक ब्लॉक का कार्य लगभग पूरा होने वाला है। साथ ही सरस्वती नदी किनारे मंदिर रावल निवास, पुजारी निवास व कर्मचारियों के आवास बनाए जाने हैं।

इसके अलावा दो सौ से अधिक यात्रियों के रात्रि प्रवास के लिए धर्मशाला बनाई जानी है। केदारनाथ में पुलिस विभाग का भी भवन बनना है, जिसमें पुलिस चौकी, एसपी कार्यालय, चौकी प्रभारी कार्यालय होंगे। यहीं नहीं, यात्राकाल में धाम में ड्यूटी देने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए आवासीय व्यवस्था के तहत भवन निर्माण होना है। इन निर्माण कार्यों के लिए पहले चरण में 80 से अधिक सरकारी/गैर सरकारी भवनों का अधिग्रहण होना है। राजस्व विभाग द्वारा सर्वेक्षण कार्य पूरा कर दिया गया है। बाद में जरूरी औपचारिकता पूरी करने के बाद मास्टर प्लान के कार्य शुरू होंगे। 
 
केदारनाथ में मास्टर प्लान के तहत होने वाले कार्य अभी प्रस्तावित हैं। धाम में भवन स्वामियों की सहमति के आधार पर ही भवनों के अधिग्रहण किया जाएगा। कुछ लोगों के द्वारा इस संबंध में भ्रम फैलाया जा रहा है, जो सरासर निराधार है। मैंने स्वयं केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला से इस बारे में बातचीत की है।  
-  वंदना सिंह, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed