चारधाम यात्रा 2019: केदारनाथ यात्रा में दुर्घटना में मौत पर मिलेगा मुआवजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दुर्घटना में हुई मौत पर परिजनों को दैवीय आपदा के तहत अब मुआवजा मिलेगा। जिला प्रशासन इस संबंध में योजना बनाने में जुटा हुआ है, जिसे जल्द तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
इस वर्ष अभी तक गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर की चपेट में आने से दो महिला यात्रियों की मौत हो चुकी है। आपदा के बाद से वर्ष 2015 से 2017 तक केदारनाथ यात्रा में पैदल मार्ग पर तीन दुर्घटनाएं हुई। जिसमें पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से तीन यात्रियों की मौत हो गई थी, लेकिन पीड़ित परिवारों को मुआवजा नहीं मिल पाया, क्योंकि शासन स्तर पर इस तरह की कोई व्यवस्था भी नहीं थी।
कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है
अब केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक्सीडेंटल मौत होने पर मृतक के परिजनों को मुआवजा मिल सकेगा। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने इस संबंध में कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है।
आपदा में मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। वर्तमान यात्रा सीजन में मई माह में जिन दो महिला यात्रियों की पत्थर लगने से मौत हुई थी, उन्हें भी इस दायरे में शामिल किया गया है।