{"_id":"63f6751fd2b23b24220a2b44","slug":"chardham-transport-department-counseling-drivers-dehradun-news-c-5-drn1037-85468-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम : परिवहन विभाग करेगा वाहन चालकों की काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम : परिवहन विभाग करेगा वाहन चालकों की काउंसिलिंग
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के लिए परिवहन विभाग वाहन चालकों की काउंसिलिंग करेगा। विभागीय अधिकारी वाहन चालकों को नियमाें की जानकारी देने के साथ ही पहाड़ में सुरक्षित वाहन संचालन के गुर सिखाएंगे।
आरटीओ (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान चालकों की लापरवाही से कई बार बड़े हादसे हो जाते हैं, जिसका सीधा असर यात्रा पर भी पड़ता है। ऐसे में चारधाम यात्रा पर जाने वाली सभी गाड़ियों के चालकों की काउंसिलिंग की जाएगी। गाड़ियों की फिटनेस जांच, ग्रीन कार्ड जारी करते समय चालकों को विभागीय अधिकारी काउंसलिंग करेंगे। साथ ही वीडियो के जरिए यात्रा के दौरान पर्वतीय इलाकों में गाड़ियों का संचालन कैसे करें? इसकी जानकारी देंगे।
शैलेश तिवारी ने बताया कि चालकों को अपनी लाइन में सुरक्षित गाड़ी चलाने, मोड़ पर हॉर्न बजाने, ओवरटेक नहीं करने, शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने समेत अन्य बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। चेकपोस्ट पर तैनात अधिकारी, गाड़ियों को रोककर यात्रियों से यह जानकारी भी लेंगे कि चालक सुरक्षित गाड़ी चला रहा है या नहीं? मार्ग पर पांच इंटरसेप्टर वाहनों के जरिए गाड़ियों की रफ्तार की निगरानी की जाएगी।