फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Teerthpurohit Mahapanchayat supported the land law rally Bhu Kanun Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: तीर्थपुरोहित महापंचायत का भू-कानून रैली को समर्थन, केदारनाथ गर्भगृह में सोने की परत पर भी विवाद

Fri, 22 Dec 2023 02:50 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 22 Dec 2023 02:50 PM IST
सार

बैठक में चारधाम यात्रा काल की समीक्षा की गई। महापंचायत ने केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में सोना प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की है। जिसमें चारधामों के तीर्थपुरोहितों को शामिल किया जाए।

विज्ञापन
Chardham Teerthpurohit Mahapanchayat supported the land law rally Bhu Kanun Uttarakhand news in hindi
kedarnath, badrinath

विस्तार

उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने प्रदेश में सख्त भू-कानून को लेकर 24 दिसंबर को प्रस्तावित रैली का समर्थन किया। साथ ही केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में सोने की परत चढ़ाने की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की है।

विज्ञापन

महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बृहस्पतिवार को तुलसी प्रतिष्ठान में हुई बैठक की अध्यक्षता की। महासचिव डॉ. बृजेश सती ने बताया कि बैठक में चारधाम यात्रा काल की समीक्षा की गई। महापंचायत ने केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में सोना प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की है। जिसमें चारधामों के तीर्थपुरोहितों को शामिल किया जाए। बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान और केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्य पौराणिक परंपराओं के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

फोटोग्राफी पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने की वकालत
महापंचायत का कहना है कि बदरीनाथ धाम में कुबेर गली का जल्दी निर्माण किया जाए। बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में शीतकाल के दौरान मानवीय गतिविधि पर रोक लगाने की मांग की है। बदरीनाथ धाम में विदेशी मूल के व्यक्ति को शीतकाल में साधना के लिए अनुमति दिए जाने पर भी स्थानीय प्रशासन की कार्य शैली पर सवाल उठाया गया। महापंचायत ने धामों के गर्भगृह की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने की वकालत की।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, क्रिसमस पर है उत्तराखंड आने का प्लान तो जानें मौसम का हाल

बैठक में चारधाम शीतकालीन पूजा स्थलों के व्यापक प्रचार प्रसार करने पर सहमति बनी। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की 27 तारीख से प्रारंभ होने वाली चारधाम शीतकालीन तीर्थयात्रा में महापंचायत सहयोग करेगी। इसके अलावा खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्तावित रोपवे का निर्माण कार्य शुरू न होने पर नाराजगी जताई गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed