फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Project: Chardham Yatra 2022, Bypass will be built to pass traffic from outside the five big cities of state

चारधाम परियोजना: प्रदेश के पांच बड़े शहरों के बाहर से यातायात गुजारने के लिए बनाए जाएंगे बाईपास

Mon, 28 Mar 2022 03:18 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Mar 2022 03:18 PM IST
सार

चारधाम परियोजना में बाईपास का काम शीघ्र शुरू होगा। ऋषिकेश, चंपावत, पिथौरागढ़, लोहाघाट और जोशीमठ शहर के बाहर बाईपास बनेंगे। पहले चरण में चंपावत में काम  शुरू होगा।  कुल 57.85 किमी लंबाई के बाईपास बनेंगे।

विज्ञापन
Chardham Project: Chardham Yatra 2022, Bypass will be built to pass traffic from outside the five big cities of state
केंद्र सरकार की चार धाम परियोजना - फोटो : social Media

विस्तार

चारधाम परियोजना के तहत प्रदेश के पांच बड़े शहरों के बाहर से यातायात गुजारने के लिए बाईपास बनाए जाएंगे। इनमें ऋषिकेश, चंपावत, पिथौरागढ़, लोहाघाट और जोशीमठ शामिल हैं। पांचों बाईपास की कुल लंबाई 57.85 किमी होगी। चंपावत बाईपास के लिए डीपीआर तैयार कर केंद्र को भेज दी गई है। इसे जल्द अनुमति मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


ऋषिकेश, जोशीमठ, चंपावत, पिथौरागढ़ और लोहाघाट में शहर के अंदर की सड़कें संकरी होने के कारण बाईपास का निर्माण प्रस्तावित है। पूर्व में ये मामला कोर्ट में पीआईएल दाखिल होने की वजह से अटक गया था। चारधाम परियोजना के तहत जिन हिस्सों में निर्माण कार्यों पर रोक थी, उनमें इन पांचों बाईपास का निर्माण भी शामिल था।
विज्ञापन


अब सुप्रीम कोर्ट से यह रोक हट चुकी है। प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु ने बताया कि पहले चरण में चंपावत में बनने वाले 9.80 किमी बाईपास निर्माण के लिए शासन की ओर से 285.48 लाख रुपये का अनुमानित इस्टीमेट केंद्र को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...हरीश रावत का कांग्रेसियों पर निशाना: 'मेरा इंतजाम कर बेटी को हराने में लगे थे' पढ़िए क्यों किया हरदा ने एक लाख इनाम देने का एलान

शहर किमी अनुमानित लागत
ऋषिकेश  17.30 550 करोड़ रुपये
चंपावत  9.80 285 करोड़ रुपये 
पिथौरागढ़ 14.93 260 करोड़ रुपये
लोहाघाट 9.47 160 करोड़ रुपये
जोशीमठ   6.47  200 करोड़ रुपये 


बाईपास बन जाने के बाद शहरों में नहीं लगेगा जाम 
ऋषिकेश और जोशीमठ में चारधाम यात्रा के दौरान भारी जाम की स्थिति रहती है। बाहर से आने वाले यात्रियों को इन दोनों ही शहरों में कई घंटों तक जाम से जूझना पड़ता है। गढ़वाल क्षेत्र में आने वाले हर पर्यटक को ऋषिकेश से होकर ही गुजरना पड़ता है। इस वजह से ऋषिकेश में हर दिन ही जाम की स्थिति बन जाती है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाईपास बन जाने के बाद लोग शहर के बाहर ही बाहर निकल जाएंगे। इससे शहर को जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed