देवस्थानम बोर्ड: सुब्रह्मण्यम स्वामी के ट्वीट से असहज हुई भाजपा, पार्टी की नैतिकता पर उठाया सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवस्थानम बोर्ड को लेकर हाईकोर्ट में लड़ाई लड़ रही सरकार अपनी ही पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुब्रह्मण्यम स्वामी के एक ट्वीट से असहज है। स्वामी का यह ट्वीट पार्टी की नैतिकता पर सवाल उठा रहा है।
सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने ट्वीट में कहा कि उत्तराखंड भाजपा की नैतिक गिरावट को देख कर दुख हुआ है। कुछ भाजपा के लोग उत्तराखंड उच्च न्यायालय में मेरे मंदिर केस के खिलाफ एक ईसाई संगठन से वित्तीय मदद ले रहे हैं।
It is truly sad to see the moral degradation of BJP in UK . Some BJP people took financial help of a Baptist Christian organisation to file arguments against my Temple case in UK HC
विज्ञापन विज्ञापन— Subramanian Swamy (@Swamy39) July 6, 2020
स्वामी का यह ट्वीट भाजपा के राजनीतिक हलकों में मंगलवार को खासा सुर्खियों में रहा। चूंकि स्वामी पार्टी के खांटी राजनीतिज्ञ हैं, इसलिए उनके ट्वीट पर कोई भी विरोध या प्रतिक्रिया देने से पार्टी नेता बच रहे हैं।
Uttrakhand Government’s 51 temples take over Act is a reckless disregard to Constitution of India: Subramanian Swamy https://t.co/QfwYsHyZkP via @PGurus1
— Subramanian Swamy (@Swamy39) July 7, 2020
यह स्वामी के अपने विचार हैं- भगत
अलबत्ता पार्टी के लोग स्वामी के ट्वीट से असहज जरूर हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि स्वामी की यह अपनी व्यक्तिगत राय हो सकती है। ये उनके अपने मन के विचार हैं। पार्टी किसी से पैसा क्यों लेगी?
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन कहते हैं, देवस्थानम बोर्ड का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। लेकिन जो स्वामी ने अपने ट्वीट में लिखा है, वह गंभीर बात है। पार्टी चाहेगी कि सुब्रह्मण्यम नामों का खुलासा भी कर दें।