फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   char dham yatra will be more costly on off season

ऑफ सीजन में महंगी पड़ेगी चारधाम यात्रा

Wed, 29 Mar 2017 12:35 PM IST
नवीन नौटियाल/ अमर उजाला, ऋषिकेश
नवीन नौटियाल/ अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Wed, 29 Mar 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
char dham yatra will be more costly on off season
चारधाम यात्रा - फोटो : AmarUjala

इस साल ऑफ सीजन में चारधाम यात्रा करने वाले यात्रियों को पिछले साल के मुकाबले ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) ने जुलाई से अक्तूबर तक होने वाली यात्रा के किराए में पिछले वर्ष के मुकाबले दो हजार रुपये से अधिक की बढ़ोत्तरी की है।

विज्ञापन


वर्ष 2013 केदानाथ आपदा के बाद उत्तराखंड चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं के कदम थम गए थे। वर्ष 2016 चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं के देवधाम पहुंचने के बाद इस साल भी बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस साल अक्षय तृतीया के साथ 29 अप्रैल से चारधाम यात्रा का श्रीगणेश होना है।
विज्ञापन


ऑफ सीजन चारधाम यात्रा जुलाई से अक्तूबर तक संचालित होने वाली यात्रा को माना जाता है। जीएमवीएन के सहायक प्रधान प्रबंधक पर्यटन तुलसी सिंह बिष्ट ने बताया कि वाहनों का मेंटीनेंस, इंश्योरेंस आदि की कीमतें बढ़ने से यात्री किराए पैकेज में बढ़ोत्तरी करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा नया किराया पैकेज 
- ऋषिकेश-केदारनाथ-बदरीनाथ (6 दिन-6 रात) वयस्क- 9,200, बच्चों का- 8,800 वरिष्ठ नागरिक-8,700
- हरिद्वार-केदारनाथ-बदरीनाथ (6 दिन-6 रात) वयस्क - 9,700, बच्चों का-9,400 वरिष्ठ नागरिक-9,200
- हरिद्वार-यमुनोत्री-गंगोत्री-केदारनाथ-बदरीनाथ (10 दिन 10 रात) वयस्क-15,400, बच्चों का-14,900 वरिष्ठ नागरिक-14,600
- ऋषिकेश-यमुनोत्री-गंगोत्री-केदारनाथ-बदरीनाथ (10 दिन 10 रात)वयस्क -14,400, बच्चों का-13,900 वरिष्ठ नागरिक-13,700  
- ऋषिकेश-यमुनोत्री-गंगोत्री-केदारनाथ-बदरीनाथ(10 दिन 10 रात) वयस्क-14000, बच्चों का-13,300 वरिष्ठ नागरिक-12,900
- ऋषिकेश-बदरीनाथ (4 दिन 4 रात खाना) वयस्क-7,400, बच्चों का-7,200 वरिष्ठ नागरिक-7000
- ऋषिकेश-यमुनोत्री-गंगोत्री-गोमुख (6 दिन 6 रात) वयस्क-13,800, बच्चों का-13,800 वरिष्ठ नागरिक-12,600
- दिल्ली-केदारनाथ-बदरीनाथ (7 दिन 6 रात) वयस्क-18,700, बच्चों का-18,700 वरिष्ठ नागरिक-170900
- ऋषिकेश-यमुनोत्री-गंगोत्री-केदारनाथ (10 दिन 10 रात) वयस्क-25,500, बच्चों का-25,500 वरिष्ठ नागरिक-23,700
- दिल्ली-यमुनोत्री-गंगोत्री-केदारनाथ-बदरीनाथ (11 दिन 10 रात) वयस्क-29,400, बच्चों का-29,400 वरिष्ठ नागरिक-27000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed