फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra Registration Begins Chief Minister Dhami to Flag Off Vehicles Today

Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

Sat, 18 Apr 2026 08:34 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 18 Apr 2026 08:34 AM IST
सार

चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए परिवहन विभाग की ओर से भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना की गई। चारधाम यात्रा के लिए सुबह छह बजे से सभी 30 काउंटरों पर पंजीकरण शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Char Dham Yatra Registration Begins Chief Minister Dhami to Flag Off Vehicles Today
चार धाम यात्रा 2026 उद्घाटन: पहुंचे सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर देवभूमि अब पूरी तरह तैयार है। ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप में यात्रियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गई हैं। यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ट्रांजिट कैंप पहुंचे।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि सुबह छह बजे से सभी 30 काउंटरों पर पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। इसमें 24 काउंटर ट्रांजिट कैंप में और छह काउंटर आईएसबीटी में खुले हैं। दोपहर 12 बजे तक करीब 150 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। सबसे पहले नेपाल से आए 30 यात्रियों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन


यात्रा प्रशासन के विशेष कार्याधिकारी पीपी नौटियाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं। एसडीएम ने भी नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ सफाई दुरुस्त करने व ट्रांजिट कैंप में कर्मचारियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11 बजे यात्रियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर बोले डग्गामार वाहन रोके परिवहन विभाग
आईएसबीटी स्थित सभागार में एसपी देहात जया बलूनी के नेतृत्व में बैठक हुई। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि यात्रा के दौरान कई डग्गामार वाहन संचालित होते हैं। इनको रोकने के उपाय किए जाएं। इस पर एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान जिन वाहनों की उसी दिन की टोल पर्ची होगी उनका ही ग्रीन कार्ड बनाया जा रहा है। 

 

दूसरे राज्यों के वाहनों के लिए 15 दिन की अवधि का ग्रीन कार्ड बनता है। ट्रांसपोर्टर बिजेंद्र कंडारी ने कहा कि यात्रा के लिए नया रूल आया है। इसमें राज्य के वाहन अपने राज्य के अंदर से ही यात्रियों को उठाएंगे और उन्हें राज्य के अंदर ही छोड़ेंगे। नगर आयुक्त ने व्यापारियों से नाली के ऊपर के अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए कहा।
 

परिचर्चा
नेपाल से उत्तराखंड पहली बार आए हैं। नेपाल से 30 यात्रियों का दल आया है। यहां पर प्रशासन की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दी गई। हम सभी यात्रियों की सफल यात्रा की कामना करते हैं। - खेमराज सुवेदी, नेपाल


 

चारधाम यात्रा पर जाने के लिए काफी खुशी है। उत्तराखंड में आने का अच्छा अनुभव है। प्रशासन की ओर से हमें यात्रा के दौरान सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। हम काफी खुश है। बाबा केदार के आशीर्वाद से हर साल आएंगे। - राधा कृष्ण घिमिरे

यात्रा के सफल संचालन के लिए भद्रकाली मंदिर में की पूजा
चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए परिवहन विभाग की ओर से भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना की गई। एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह कटारिया और एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने पूजा अर्चना कर चारधाम यात्रा के सफल संचालन की कामना की। चारधाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है। इस दौरान यात्रा से संबंधित स्टेक होल्डरों के साथ बैठक की गई, जिसमें ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों के सुझाव सुने गए। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द ही जाएगी। चारधाम यात्रा के दौरान सड़क के किनारे जो अवैध स्टैंड बने हैं उन्हें हटवाया जाएगा। - योगेश मेहरा, एसडीएम ऋषिकेश
 

तीन सुपर जोन में बांटा क्षेत्र

गढ़वाल एसएसपी श्वेता चौबे  ने बताया कि टिहरी-गढ़वाल एक बहुत सेंसिटिव इलाका है, खासकर इसलिए क्योंकि चार धाम यात्रा के लिए मेन रोड सर्किट पूरी तरह से टिहरी-गढ़वाल जिले में आता है। इसलिए, हमने आज इस मामले पर अपनी फोर्स के लिए एक ब्रीफिंग की। बताया कि हमने अपने पूरे तीर्थयात्रा जोन को तीन सुपर जोन में बांटा है, जिन्हें आगे ग्यारह अलग-अलग जोन और तीस सेक्टर में बांटा गया है। इन सभी इलाकों में काफी पुलिस वाले तैनात किए गए हैं। इस तैनाती में पैक (प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी) और एसडीआरएफ की यूनिट शामिल हैं। इसके अलावा, जिले के सभी घाटों (नदी के किनारों) पर हमारी वाटर पुलिस की कंपनियां तैनात की गई हैं। इसलिए, आज फोर्स को पूरी तरह से ब्रीफ किया गया।  तीर्थयात्रा रूट पर लगभग 600 से 1,000 पुलिस वाले तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed