फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra caught speed, most pilgrims reached Gangotri and Yamunotri Dham after disaster

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, आपदा के बाद गंगोत्री व यमुनोत्री धाम पहुंचे सर्वाधिक तीर्थयात्री

Fri, 20 Sep 2019 05:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 20 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Char Dham Yatra caught speed, most pilgrims reached Gangotri and Yamunotri Dham after disaster
- फोटो : फाइल फोटो

बीते दो माह से धीमी पड़ी चार धाम यात्रा ने बारिश थमने के साथ ही फिर रफ्तार पकड़ ली है। इस यात्रा काल में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या भी नौ लाख पहुंचने को है, जो वर्ष 2013 की आपदा के बाद सर्वाधिक है। ऐसे में अगर आने वाले डेढ़ माह तक हालात सामान्य रहे तो इस वर्ष चार धाम यात्रा के पुराने सभी रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है।

विज्ञापन


विगत 7 मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद से ही जिले में तीर्थयात्रियों का भारी सैलाब उमड़ रहा था। शुरूआती दो माह में ही दोनों धामों में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या चार-चार लाख के करीब पहुंच गई थी।
विज्ञापन

 

अब यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी

मानसून सीजन में तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी गिरावट के बाद अब यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। पुलिस विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते सप्ताह से दोनों धामों में रोजाना ढाई से तीन हजार यात्री पहुंच रहे हैं। 17 सितंबर को गंगोत्री में 3388 और यमुनोत्री में 3589 यात्री पहुंचे हैं।

इस सीजन में कपाट खुलने के बाद से अब तक गंगोत्री में 4,71,462 और यमुनोत्री में 4,20,052 सहित कुल 8,91,514 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं जो आपदा के बाद के वर्षों में पहुंचे यात्रियों का सर्वाधिक रिकार्ड है। यात्रा के फिर रफ्तार पकड़ने से पर्यटन कारोबारियों और तीर्थ पुरोहितों के चेहरे खिले हुए हैं।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि चार धाम यात्रा में लगातार सुधार आ रहा है, जिससे स्थानीय कारोबारियों की आर्थिकी भी सुधरी है। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, यमुनोत्री धाम के पुरुषोत्तम उनियाल आदि तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि मां गंगा और मां यमुना के प्रति आस्था ने लोगों के दिलों से आपदा के डर को मिटा दिया है, जिससे हर साल यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed