{"_id":"6373379883716230875e19f7","slug":"char-dham-yatra-2022-process-of-closing-the-doors-of-badrinath-dham-will-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Dham: 19 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, पंच पूजाओं के साथ आज से शुरू हुई प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Dham: 19 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, पंच पूजाओं के साथ आज से शुरू हुई प्रक्रिया
Tue, 15 Nov 2022 06:53 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 15 Nov 2022 06:53 PM IST
सार
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर 19 नवंबर को चमोली जिले में अवकाश रहेगा। सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी और सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज मंगलवार से शुरू हो गई है। सुबह बदरीनाथ मंदिर परिसर में स्थित गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान से बंद कर दिए गए। पंच पूजाओं के तहत सुबह नौ बजे धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर से गणेश की प्रतिमा को बदरीनाथ गर्भगृह में विराजमान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, वेदपाठी रवींद्र भट्ट, मंदिर समिति के सदस्य भास्कर डिमरी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रमोद नौटियाल, कुलदीप भट्ट, भूपेंद्र रावत, डा. हरीश गौड़, अतुल डिमरी, संदेश मेहता, केदार सिंह रावत, विवेक थपलियाल, अनसूया नौटियाल, नरेंद्र खाती आदि मौजूद रहे। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बुधवार को आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद होंगे। 19 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 35 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Uttarakhand: बर्फबारी के बाद खिली धूप तो चांदी सी चमकी बदरीनाथ धाम की वादियां, तस्वीरों में देखें अद्भुत छटा
विज्ञापन
वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर 19 नवंबर को चमोली जिले में अवकाश रहेगा। सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी और सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम में अभी तक 17 लाख 34 हजार 561 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं।