{"_id":"62d18dd7b31a1a5b0f1ada66","slug":"char-dham-yatra-2022-chardham-yatra-become-expensive-fare-increase-after-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Char Dham Yatra 2022: चारधाम यात्रा हुई महंगी, दो साल बाद बढ़ा किराया, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Char Dham Yatra 2022: चारधाम यात्रा हुई महंगी, दो साल बाद बढ़ा किराया, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Fri, 15 Jul 2022 09:31 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 15 Jul 2022 09:31 PM IST
सार
उत्तराखंड में दो साल बाद शुक्रवार को सभी तरह के यात्री वाहनों और माल भाड़ा वाहनों का किराया बढ़ा दिया गया। जिसके बाद अब यात्रा भी महंगी हो गई है।
विज्ञापन
चारधाम
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तराखंड में अब चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को ज्यादा पैसा देना होगा। परिवहन मुख्यालय ने चारधाम यात्रा मार्गों पर संचालित होने वाली विशेष या अस्थायी परमिट बसों के किराये की नई दरें जारी कर दी हैं, जिसमें 15 से 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
20 सीट क्षमता तक वाली बसों का किराया 55 रुपये से बढ़ाकर 70 रुपये प्रति किमी हो गया है। 21 से 30 सीट क्षमता वाली साधारण बस का किराया 50 से बढ़ाकर 63 रुपये, डीलक्स पुश बैक बस का किराया 60 से बढ़ाकर 76 रुपये और एसी बस का किराया 70 से बढ़ाकर 89 रुपये प्रति किलोमीटर किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें... Vehicle Fare Hike: उत्तराखंड में महंगा हुआ रोडवेज, निजी बस और ऑटो-विक्रम का सफर, पढ़ें कितना बढ़ा किराया
विज्ञापन
31 से 45 सीट क्षमता वाली साधारण बसों का किराया 60 से बढ़ाकर 76 रुपये, डीलक्स पुश बैक का 65 से बढ़ाकर 83 रुपये और एसी बसों का किराया 75 से बढ़ाकर 90 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। प्रतिदिन के प्रतीक्षा शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रतीक्षा शुल्क वाहनों के अनुसार 3500 रुपये से लेकर सात हजार रुपये तक ही रहेगा।
बता दें कि दो दिन पहले हुई राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक के बाद आज शुक्रवार को परिवहन मुख्यालय ने सभी तरह के वाहनों के किराये की नई दरें जारी कर दीं। 18 फरवरी 2020 के बाद शुक्रवार को दरों में बढ़ोतरी हुई है।