फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra 2021: Government Released Sop For Char Dham Doors opening Ceremony

उत्तराखंड: कोरोना के बीच चारधाम के कपाट खुलने को लेकर गाइडलाइन जारी, पढ़ें जरूरी दिशा-निर्देश

Tue, 04 May 2021 09:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 May 2021 09:37 AM IST
सार

इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा स्थगित कर दी गई है। वहीं, चारों धाम के कपाट अपने तय समय पर खुलेंगे।

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2021: Government Released Sop For Char Dham Doors opening Ceremony
चारधाम - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में 14 मई को अक्षय तृतीया के मौके पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का श्रीगणेश हो जाएगा। इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा स्थगित कर दी गई है। वहीं, चारों धाम के कपाट अपने तय समय पर खुलेंगे।

विज्ञापन


कपाट खुलने को लेकर आज मंगलवार को चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने एसओपी जारी कर दी है। जिसके तहत चारों धामों के कपाट रोजाना सुबह सात से शाम सात बजे तक ही खोले जाएंगे। 
विज्ञापन


नीचे पढ़ें जरूरी दिशा निर्देश:

इस दिन खुलेंगे चारों धामों के कपाट

बता दें कि यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर 14 मई को दिन में 12.15 बजे और गंगोत्री धाम के कपाट इस बार 15 प्रात: 7.31 बजे खुलेंगे। जबकि केदारनाथ के कपाट 17 मई को सुबह 5 बजे और बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई प्रात: 4.15 बजे खुलेंगे।

सांकेतिक रूप में खुलेंगे चारों धामों के कपाट
चारधामों के कपाट निर्धारित तिथियों पर सांकेतिक रूप से खुलेंगे। गढ़वाल आयुक्त और उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने कहा कि धामों में पूजा परंपरा से जुड़े तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारियों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही जाने की अनुमति दी जाएगी। धामों में कोविड-19 प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। धामों के कपाट पूर्व निर्धारित तिथियों पर सांकेतिक रूप से खुलेंगे और परंपरागत रूप से पूजा अर्चना चलती रहेगी। लेकिन किसी भी श्रद्धालु को चारधाम यात्रा पर आने की अनुमति नहीं होगी।

चारधाम यात्रा स्थगित करना स्वागत योग्य
बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष विनोद डिमरी श्रीराम ने चारधाम यात्रा स्थगित करने के प्रदेश सरकार के निर्णय को स्वागत योग्य बताया। उन्होंने लोगों से कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए घर पर रहकर ही भागवान बदरीविशाल का ध्यान करने की अपील की। कहा कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य होने पर भक्तों को भगवान बदरीविशाल के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed