फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   char dham yatra 2021: 10 thousand devotees have reached Kedarnath

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में अब तक पहुंचे 10 हजार श्रद्धालु, तीन हजार से अधिक को बैरियर से वापस भेजा

Sat, 02 Oct 2021 05:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Oct 2021 05:30 PM IST
सार

कोरोनाकाल में विगत 17 मई को केदारनाथ धाम के कपाट सूक्ष्म धार्मिक गतिविधियों में खोले गए थे। लेकिन कोरोना का संक्रमण अधिक होने के कारण यात्रा का संचालन नहीं हो पाया, जिस कारण धाम में साढ़े चार माह तक सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन
char dham yatra 2021: 10 thousand devotees have reached Kedarnath
चारधात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या 10 हजार पार हो चुकी है। शनिवार को धाम में छह सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। पिछले पांच दिनों से धाम में प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन


साढ़े चार माह तक सन्नाटा पसरा रहा
कोरोनाकाल में विगत 17 मई को केदारनाथ धाम के कपाट सूक्ष्म धार्मिक गतिविधियों में खोले गए थे। लेकिन कोरोना का संक्रमण अधिक होने के कारण यात्रा का संचालन नहीं हो पाया, जिस कारण धाम में साढ़े चार माह तक सन्नाटा पसरा रहा। बीते 18 सितंबर से हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार ने यात्रा शुरू की, जिसके बाद से केदारनाथ में रौनक बनी हुई है।
विज्ञापन


धाम में एक दिन में 800 यात्रियों के दर्शन की अनुमति है, जिसके शुरूआती एक सप्ताह तक बाबा के भक्तों की संख्या पांच सौ के करीब बनी रही। यात्रा शुरू होने के आठवें दिन यानी 25 सितंबर को धाम में दर्शनार्थियों की संख्या पांच हजार के पार हुई। इसके बाद से प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

14वें दिन दर्शनार्थियों का आंकड़ा 10 हजार पार

पिछले तीन दिनों से यहां सात सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। 14वें दिन दर्शनार्थियों का आंकड़ा 10 हजार पार हो गया है। दूसरी तरफ ई-पास की व्यवस्था के चलते कई श्रद्धालुओं को बिना दर्शन के बैरंग भी लौटना पड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिना ई-पास के केदारनाथ यात्रा पर आए तीन हजार से अधिक यात्रियों को बैरियरों से वापस भेजा जा चुका है।

 

उधर, केदारनाथ में तैनात देवस्थानम बोर्ड के यात्रा प्रभारी/डोली प्रभारी युद्धवीर सिंह पुष्पवाण ने बताया कि दर्शनार्थियों की संख्या निर्धारित की गई है। इसी के तहत श्रद्धालुओं को कोविड-19 के नियमों का पालन कराते हुए दर्शन कराए जा रहे हैं। दूसरी तरफ द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ धाम भी प्रतिदिन 10 से 15 श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

देवस्थानम बोर्ड की साइट पर 15 अक्तूबर तक बुकिंग फुल

देवस्थानम बोर्ड की साइट पर 15 अक्तूबर तक बुकिंग फुल होने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दून स्मार्ट सिटी पर पंजीकरण कराने वाले यात्रियों को चारधाम यात्रा पर भेजा जा रहा है। इस जानकारी के अभाव कई यात्री देवस्थानम बोर्ड की साइट पर पंजीकरण शुरू होने के इंतजार में योगनगरी में फंसे हुए हैं। 

ऋषिकेश में प्रतिदिन महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, दिल्ली, आंध्रप्रदेश से यात्री चारधाम करने के लिए पहुंच रहे हैं। ये यात्री देवस्थाम बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण कराने के लिए रोजाना शहर के साइबर कैफे के चक्कर काट रहे हैं। बस टर्मिनल कंपाउंड में देवस्थानम बोर्ड और पर्यटन विभाग के ओर से अब पंजीकरण काउंटर नहीं बनाए गए हैं।

ऐसे में बाहरी राज्यों के यात्रियों में गलत संदेश जा रहा है। प्रशासन की ओर से यात्रा बस अड्डे पर बिठाए गए कर्मचारी भी यात्रियों को पंजीकरण कराने के लिए साइबर कैफे में भेज रहे हैं। ऐसे यात्रियों की मदद बस ऑपरेटर कर रहे हैं। बस ऑपरेटर चारधाम की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का दून स्मार्ट सिटी वेबसाइट पर पंजीकरण कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed