फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char dham Yatra 2020: More than one lakh e-passes issued in three months

Char dham Yatra 2020: तीन महीने में एक लाख से ज्यादा ई-पास जारी, 57 हजार तीर्थयात्री कर चुके दर्शन

Mon, 05 Oct 2020 10:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Oct 2020 10:18 PM IST
सार

  • सोमवार को देवस्थानम बोर्ड ने 3255 पास किए जारी

विज्ञापन
Char dham Yatra 2020: More than one lakh e-passes issued in three months
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने चारधाम यात्रा के लिए तीन माह में एक लाख से ज्यादा तीर्थ यात्रियों को पास जारी किए हैं। इसमें 57 हजार तीर्थ यात्री बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन कर चुके हैं। सोमवार को बोर्ड ने चारधामों के लिए 3255 ई-पास जारी किए। 

विज्ञापन


देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर चारधाम यात्रा को सुचारु करने के लिए समय-समय पर निर्णय लिए जा रहे हैं। एक जुलाई से अब तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करने वाले एक लाख से अधिक यात्रियों को ई-पास जारी किए गए हैं। इनमें 57 हजार यात्री दर्शन कर चुके हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Unlock-5.0: उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन ने पकड़ी रफ्तार, चार दिन में पहुंचे 20 हजार पर्यटक
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल डिस्टेंसिंग को बनाने के लिए अभी चारधामों में निर्धारित दूरी से दर्शन किए जा रहे हैं। सोमवार को 3255 यात्रियों को ई-पास जारी किए गए। जिसमें बदरीनाथ के लिए 967, केदारनाथ के लिए 1784, गंगोत्री धाम के लिए 282 और यमुनोत्री के 222 पास दिए गए हैं।

सोमवार को बदरीनाथ 1974 और केदारनाथ पहुंचे 2310 श्रद्धालु

बदरीनाथ धाम में यात्रियों की संख्या बढ़ने से रौनक लौटने लगी है। पिछले कुछ दिनों से हर दिन करीब दो हजार से अधिक यात्री धाम में पहुंच रहे हैं। सोमवार को 1974 श्रद्धालुओं ने बदरीविशाल के दर्शन किए। अब तक धाम में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 38513 हो चुकी है। सरकार की ओर से यात्रा में दी गई ढील के चलते आने वाले समय में श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक इजाफा होने की उम्मीद है। 

केदारनाथ धाम के लिए सोमवार को देवस्थानम बोर्ड की ओर से 1784 ई-पास जारी किए गए थे, लेकिन 2310 श्रद्धालु धाम पहुंच गए। श्रद्धालुओं को परिसर से ही बाबा केदार के दर्शन किए। दूसरी ओर पैदल मार्ग सहित धाम में व्यवस्थाएं नहीं होने से श्रद्धालुओं को चाय-पानी, नाश्ते व भोजन के लिए परेशान होना पड़ा।

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड ने बताया कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए परिसर से ही श्रद्धालुओं को बाबा केदार के दर्शन कराए जा रहे हैं। गौरीकुंड के व्यापार संघ अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी ने प्रशासन से यात्रा को ध्यान में रखते हुए पैदल मार्ग, पड़ावों व केदारनाथ में दुकानों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। कहा कि पैदल मार्ग से धाम तक सीमित दुकानें संचालित होने से बीते दो दिनों में केदारनाथ पहुंचे यात्रियों को पानी, चाय, के लिए परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed