फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char dham yatra 2020 latest news: yamunotri dham door closed today

चारधाम यात्रा 2020 : भैयादूज के अवसर पर शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

Mon, 16 Nov 2020 04:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 16 Nov 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Char dham yatra 2020 latest news: yamunotri dham door closed today
मां यमुना की उत्सव डोली खरसाली के लिए प्रस्थान हुई - फोटो : amar ujala

भैया दूज पर्व पर भारी बर्फबारी के बीच यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव लाया गया। अब सर्दियों में खरसाली में ही मां यमुना के दर्शन और पूजा-अर्चना की जा सकेगी।

विज्ञापन


सोमवार को भैया दूज पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे खरसाली से मां यमुना के भाई सोमेश्वर देवता (शनि महाराज) की डोली यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई।

तय मुहूर्त पर दोपहर 12:15 बजे मां यमुना की उत्सव मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकालकर डोली में विराजमान किया गया और विधि विधान के साथ यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बर्फबारी के बीच मां यमुना की डोली यात्रा यमुनोत्री से छह किमी की दूरी पर स्थित खरसाली गांव के लिए रवाना हुई। खरसाली पहुंचकर मां यमुना की उत्सव मूर्ति को यमुना मंदिर में स्थापित किया गया।

मंदिर को फूलों से सजाया गया

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था। इस अवसर पर श्री यमुनोत्री मंदिर समिति अध्यक्ष / उप जिलाधिकारी बड़कोट चतर सिंह चौहान, देवस्थानम बोर्ड के विशेष कार्याधिकारी/ प्रभारी अधिकारी यमुनोत्री एएस नेगी, मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल, अनोज उनियाल, आशुतोष उनियाल पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि इस यात्रा वर्ष यमुनोत्री धाम में आठ हजार श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के साथ ही आज प्रात: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गए, जबकि गंगोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को अन्नकूट के अवसर पर बंद हुए। बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को सायंकाल 03 बजकर 35 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद होंगे।

जन चेतना यात्रा से दिया यमुना की स्वच्छता का संदेश

यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद होने पर एसडीएम चतर सिंह चौहान, एसओ डीएस कोहली, कमल बिष्ट, करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज शेखावत, सच्चिदानंद उनियाल, वेदप्रकाश उनियाल, आशुतोष उनियाल, अनोज उनियाल, जगमोहन उनियाल, देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के यमुनोत्री प्रभारी अनुसूया सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। जबकि खरसाली में यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, मनमोहन उनियाल, प्रदीप उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, रणवीर राणा आदि ने मां यमुना की डोली का स्वागत किया।



यमुना नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए ग्राम स्वराज संस्थान द्वारा देहरादून से शुरू की गई नमामि यमुना जन चेतना यात्रा सोमवार को खरसाली पहुंची। इससे पूर्व सोमवार सुबह यात्रा का बड़कोट में पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत सहित स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।

यात्रा के प्रमुख अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र सेमवाल ने कहा कि यमुना नदी को स्वच्छ एवं पावन बनाए रखने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई। इस मौके पर लोक गायिका पूनम सती, शांति ठाकुर, आचार्य बालेश्वर धाम, कुसुम कंडवाल, रामस्वरूप थपलियाल, सुशील सेमवाल, गोविंद भट्ट, सुरेश डिमरी, सूरज लोहनी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed