फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char dham yatra 2020: Kedarnath Dham portals open, first puja offers from pm narendra modi

चारधाम यात्रा: केदारनाथ धाम के खुले कपाट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

Wed, 29 Apr 2020 10:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 29 Apr 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
Char dham yatra 2020: Kedarnath Dham portals open, first puja offers from pm narendra modi
- फोटो : File Photo

केदारनाथ धाम कपाट खुलने के पश्चात सर्व प्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की गई। ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ भगवान के कपाट मेष लग्न, पुनर्वसु नक्षत्र में प्रातः छह बज कर 10 मिनट पर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद खोले गए। इस अवसर पर मंदिर को 10 कुंतल फूलों से सजाया गया है।

विज्ञापन


बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली 26 अप्रैल को पंचगद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से गौरीकुंड के लिए रवाना हुई और 27 अप्रैल को केदारनाथ पहुंच गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


डोली को पैदल मार्ग पर भीमबली में अपना दूसरा पड़ाव डालना था, लेकिन पर्याप्त व्यवस्थाएं न होने के कारण प्रशासन ने डोली को सीधे केदारनाथ पहुंचाने का निर्णय लिया। मंगलवार को केदारनाथ में मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने पंचमुखी भोग मूर्ति की पूजा-अर्चना की। 

Trending Videos

धाम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिश्ता काफी पुराना

केदारनाथ धाम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिश्ता काफी पुराना है। यहां उन्होंने साधना की थी, जिसके बाद उनकी किस्मत के दरवाजे खुले थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कभी केदारनाथ के पास गरुड़चट्टी में करीब डेढ़ माह गुफा में साधना की थी।

बताया जाता है कि 80 के दशक में वह अक्सर बाबा केदार के दर्शनों को आते रहते थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी वह कई बार केदारनाथ धाम आ चुके हैं।

मई माह में लोकसभा चुनाव मतगणना से कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी केदारनाथ धाम आए थे और यहां कई घंटों रुद्र गुफा में साधना की थी।

व्यवस्थाओं हेतु व्यापक दिशा निर्देश जारी

पर्यटन-धर्मस्व सचिव दिलीप जावलकर ने यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं हेतु व्यापक दिशा निर्देश जारी किए हैं। ताकि कोरोना महामारी की समाप्ति के पश्चात उच्च स्तरीय दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेश में चारधाम यात्रा को पटरी पर लाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि वुड स्टोन कंपनी ने केदारनाथ में बर्फ के ग्लेशियरों को काट कर मंदिर तक पहुंचने हेतु विषम परिस्थितियों में कार्य कर रास्ता बनाया।

आयुक्त गढ़वाल / उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रमन रविनाथ ने बताया कि मार्च महीने से ही प्रशासन ने वुड स्टोन कंपनी को केदारनाथ पहुंच़ने हेतु मार्ग बनाने को कहा गया था।

केदारनाथ में चार से छह फीट तक बर्फ

कंपनी ने कपाट खुलने से पहले मार्ग तैयार कर दिया, जबकि अभी भी केदारनाथ में चार से छह फीट तक बर्फ देखी जा सकती है। इन्हीं ग्लेशियरों को काटकर बनाये रास्तों से होकर भगवान केदारनाथ की पंच मुखी डोली पैदल मार्ग से गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पहुंची।

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि कपाट खुलने के उपलक्ष्य में ऋषिकेश के सतीश कालड़ा द्वारा केदारनाथ मंदिर को 10 कुंतल गैंदा, गुलाब एवं अन्य फूलों से सजाया गया था। रात्रि को मंदिर बिजली की रोशनी से जगमगा रहा था।

मुख्यमंत्री सहित पर्यटन मंत्री ने कपाट खुलने पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर शुभकामनाएं दी हैं। आशा प्रकट की है कि जल्द देश एवं विश्व से कोरोना का संकट समाप्त हो जायेगा तथा चार धाम यात्रा को गति मिलेगी।

कोरोना से बचाव के मद्देनजर यात्राओं की अनुमति नहीं है अभी केवल कपाट खोले जा रहे है। ताकि धामों में पूजा अर्चना शुरू हो सके। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कपाट खुलने पर बधाई संदेश भेजा है। चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममगाई ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed