{"_id":"5f83fc5fbc02b20b142e263d","slug":"char-dham-yatra-2020-boulder-fell-on-jcb-machine-in-badrinath-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2020 : बदरीनाथ हाईवे पर जेसीबी मशीन पर गिरा बोल्डर, ऑपरेटर चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2020 : बदरीनाथ हाईवे पर जेसीबी मशीन पर गिरा बोल्डर, ऑपरेटर चोटिल
Mon, 12 Oct 2020 01:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 12 Oct 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पर रविवार की रात तोता घाटी में काम करते वक्त जेसीबी मशीन पर बोल्डर गिर गया। हादसे में मशीन ऑपरेटर घायल हो गया है। घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
यमुनोत्री : यात्रियों के साथ किया जा रहा है भेदभाव
उत्तराकाशी के बड़कोट में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भिडियालीगाड़ के पास भूस्खलन के कारण मार्ग एक हफ्ते से ज्यादा समय से बंद है। जिस कारण सैकड़ों यात्री बिना दर्शन किए ही लौट रहे हैं। वहीं कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया है कि यहां यात्रियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कहा कि कुछ यात्रियों को कल यमुनोत्री जाने दिया था, लेकिन आज यात्रियों ने धाम के लिए नहीं जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम में आवाजाही बंद होने की सूचना प्रशासन को देहरादून, ऋषिकेश और धरासू में देनी चाहिए, जिससे की धाम में दर्शन के लिए आ रहे लोग परेशानी से बच सकें।
विज्ञापन
फिर छह घंटे बंद रही पिथौरागढ़-घाट बारहमासी सड़क
पिथौरागढ़-घाट बारहमासी सड़क पर गुरना के पास पहाड़ी कटिंग का काम रविवार को भी जारी रहा। कटिंग के चलते सड़क पर छह घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रही।
बता दें कि पिथौरागढ़-घाट बारहमासी सड़क पर गुरना मंदिर के पास पहाड़ी कटिंग के चलते वाहनों की आवाजाही 10 से 16 अक्तूबर तक सुबह 8.30 बजे से दिन में 2.30 बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। रविवार को भी छह घंटे एनएच बंद रहा। हालांकि रविवार होने और टैक्सियों की हड़ताल के कारण दिन में वाहनों की संख्या कम ही रही।
विज्ञापन
मैदानी क्षेत्रों के लिए रोडवेज और केएमओयू की बसें सुबह आठ बजे से पहले ही यात्रियों को लेकर रवाना हो गई। निजी वाहनों से आवागमन करने वाले लोग भी सुबह ही मैदानी क्षेत्र को रवाना हो गए। मैदानी क्षेत्रों से आने वाले गिने चुने वाहन ही मार्ग में फंसे। दोपहर में ढाई बजे सड़क में वाहनों पर आवाजाही शुरू हुई। 16 अक्तूबर तक इसी तरह एनएच प्रतिदिन छह घंटे बंद रहेगा।