फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   char dham yatra 2019 Badrinath Highway blocked in bachhelikhal

चारधाम यात्रा 2019: बदरीनाथ हाईवे साकनीधार-बछेलीखाल के बीच ट्रक फंसने से आठ घंटे रहा जाम

Tue, 23 Jul 2019 06:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 23 Jul 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
char dham yatra 2019 Badrinath Highway blocked in bachhelikhal
लग गई वाहनों की लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के साकनीधार-बछेलीखाल के बीच रेलवे का समान ले जा रहा ट्रक खाई में गिरने से बाल-बाल बचा। ट्रक के टायर मलबे में फंस गए, जिसके चलते लगभग आठ घंटे यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन


मौके पर जाम न लगे, इसलिए ऋषिकेश व श्रीनगर से चलने वाले यात्रा व लोकल वाहनों को वहीं रोक दिया गया, जिन्हें सड़क खुलने की बाद ही रवाना किया गया, जबकि देवप्रयाग में फंसे वाहनों को रूट डायवर्ट कर चाका -गजा होकर ऋषिकेश की ओर रवाना किया गया। वहीं,  यातायात अवरुद्ध होने से अखबार, दूध, ब्रेड, सब्जी की नियमित आपूर्ति भी प्रभावित हुई। 

विज्ञापन

मलबे में फंस गया ट्रक

मंगलवार तड़के करीब ढाई बजे रेलवे मशीनों से लदा कंपनी का ट्रक साकनीधार के निकट मलबे में फंस गया। देवप्रयाग से 17 किमी दूर आल वेदर रोड कटिंग का मलबा सड़क पर आने से भारी भरकम ट्रक आगे नहीं बढ़ पाया। ट्रक के पिछले टायर लगभग सड़क से नीचे उतर गए। ट्रक के खाई में गिरने को खतरे को देखते हुए ड्राइवर ने जबरन आगे नहीं बढ़ाया। 

चौकी प्रभारी बछेलीखाल विक्रम लाल कोहली ने बताया कि ट्रक ऋषिकेश से श्रीनगर जा रहा था। ट्रक के फंसने की सूचना पर पुलिस व आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची। ड्राइवर की सूचना पर कंपनी का मैनेजर मशीन लेकर मौके पर पहुंचा। इसके अलावा पुलिस ने लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की मशीने भी मंगवायी। लगभग छह मशीनों की मदद से ट्रक  में लदी मशीनें नीचे उतारी गयी। इसके बाद ट्रक को आगे खींचा गया। तब जाकर यातायात बहाल हुआ। चौकी प्रभारी कोहली ने बताया कि लगभग साढ़े 10 बजे मार्ग खोल दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed