फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham: Green Cards Issued for 6,365 Vehicles

चारधाम : 6365 वाहनों के ग्रीन कार्ड हो चुके जारी

Sat, 18 Apr 2026 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Char Dham: Green Cards Issued for 6,365 Vehicles
- नारसन चेकपोस्ट से भी ग्रीन कार्ड बनाने का काम हुआ शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। चारधाम यात्रा को लेकर 6365 ग्रीन कार्ड जारी हो चुके हैं। परिवहन विभाग ने नारसन चेकपोस्ट से भी ग्रीन कार्ड बनाने की सुविधा को शुरू किया है।
चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड जारी किया जाता है, इसमें वाहन और वाहन से जुड़े कागजात प्रस्तुत करने पर ग्रीन कार्ड जारी होता है। ग्रीन कार्ड होने से चेकिंग के दौरान सुविधा होती है। उप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी ने बताया कि 17 अप्रैल तक साढ़े छह हजार से अधिक ग्रीन कार्ड जारी हो चुके हैं। परिवहन कार्यालयों के अलावा नारसन चेकपोस्ट से ग्रीन कार्ड जारी करने की सुविधा को भी शुरू किया गया है। सबसे ज्यादा ग्रीन कार्ड एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय से 2201 से जारी हुए। इसके अलावा 188 वाहनों के ट्रिप कार्ड भी जारी हुए हैं। अस्थायी चेक पोस्ट और सचल दलों की तैनाती भी की गई है। चारधाम यात्रा के लिए निजी क्षेत्रों के करीब 2500 बसे हैं, आवश्यकता होने पर कुमाऊं मंडल से वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। रोडवेज के बसों का भी बेड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed