फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char dham Devasthanam Board: government will withdraw Chardham Devasthanam Act In this assembly session

उत्तराखंड: इसी विधानसभा सत्र में चारधाम देवस्थानम एक्ट को वापस लेगी सरकार 

Tue, 30 Nov 2021 09:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Nov 2021 09:20 PM IST
सार

Char dham Devasthanam Board: मुख्यमंत्री ने कहा कि देशकाल परिस्थिति के हिसाब से यह निर्णय लिया गया है। भविष्य में सभी के सहयोग से मंदिरों एवं धामों के लिए सरकार अच्छी व्यवस्था बनाएगी। 

विज्ञापन
Char dham Devasthanam Board: government will withdraw Chardham Devasthanam Act In this assembly session
उत्तराखंड विधानसभा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चुनावी साल में तीर्थ पुरोहितों के बढ़ते विरोध को देखते हुए धामी सरकार ने दो साल पहले गठित चारधाम देवस्थानम एक्ट को वापस लेने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार शाम अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में इसकी घोषणा की। विधानसभा सत्र में इस पर मुहर लगेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देशकाल परिस्थिति के हिसाब से यह निर्णय लिया गया है। भविष्य में सभी के सहयोग से मंदिरों एवं धामों के लिए सरकार अच्छी व्यवस्था बनाएगी। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: नौ व 10 दिसंबर को देहरादून में ही होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि चार जुलाई 2021 से वह प्रदेश के मुख्य सेवक की भूमिका में काम कर रहे हैं। एक्ट को लेकर हकहकूकधारी, पंडा समाज एवं तीर्थ पुरोहितों की मिलीजुली प्रतिक्रिया आती रही है। इस पर सरकार ने श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की। तीन महीने के भीतर इस समिति ने अपनी रिपोर्ट दी। जिसकी अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार ने उसका अध्ययन कर देशकाल परिस्थितियों को देखते हुए एक्ट को वापस लेने का निर्णय लिया है। आने वाले समय में और अच्छी व्यवस्था कैसे बने इसके प्रयास किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व की व्यवस्थाएं होंगी बहाल 
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सभी धामों में पूर्व की व्यवस्था जारी रहेंगी। मुख्यमंत्री ने यह पूछे जाने पर कि कुछ मामलों में बैकफुट पर आ रही है। उन्होंने कहा कि जो देशकाल परिस्थिति के हिसाब से ठीक है सरकार वही फैसले ले रही है। 


कांग्रेस को करना चाहिए फैसले का स्वागत 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को सरकार के इस फैसले का स्वागत करना चाहिए लेकिन कांग्रेस के नेताओं को यह अच्छा नहीं लग रहा है। सरकार ने गन्ने का मूल्य बढ़ाया तो भी उन्हें अच्छा नहीं लगा। यही वजह है कि हम उनकी बातों पर हंसते हैं। 

तीर्थ पुरोहितों ने कहा उनके लिए गौरव का दिन 
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पंडा एवं तीर्थ पुरोहितों ने इस फैसले के बाद मुख्यमंत्री का आभार जताया। चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत के महामंत्री हरीश डिमरी ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का दिन है। धामी सरकार के इस फैसले से पिछले दो साल धामों में जो परंपराएं खंडित हो रही थी उसमें सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर, मठ चलाने का काम तीर्थ पुरोहितों एवं हकहकूकधारियों का है इस पर सरकार को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए था। इस मौके पर चारधाम महापंचायत के चंडी प्रसाद तिवारी, संजय तिवारी, मनोज तिवारी आदि ने सरकार के फैसले पर खुशी जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed