फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chaos after collision between two vehicles on Suryadhar Road in Dehradun

Dehradun: सूर्यधार रोड पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद बवाल, एक शख्स पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, नौ गिरफ्तार

Fri, 30 May 2025 10:01 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 30 May 2025 10:01 AM IST
सार

वाहनों की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर पत्थरों से हमला कर दिया। जिस पर दूसरे पक्ष के चालक ने एक व्यक्ति के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Chaos after collision between two vehicles on Suryadhar Road in Dehradun
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के रानीपोखरी थाना क्षेत्र में सूर्यधार रोड भोगपुर पर दो गाड़ियों की आमने-सामने हुई टक्कर को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर पत्थरों से हमला करने पर दूसरे पक्ष के चालक द्वारा एक व्यक्ति के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। मामले की सूचना पर तत्काल थाना रानीपोखरी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटना में शामिल एक स्कॉर्पियो वाहन और वरना कार को एमवी एक्ट में सीज किया। साथ ही दोनों पक्षों के नौ व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


29 मनई को थाना रानीपोखरी पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की सूर्यधार रोड भोगपुर मे दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर गई। जिसमें दोनों पक्षों के बीच आपस में मारपीट हो रही है। सूचना पर तत्काल थाना रानीपोखरी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि एक स्कॉर्पियो वाहन और वरना कार की आमने-सामने टक्कर हो गई थी, जिसमें दोनों पक्षों के मध्य विवाद हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर पत्थरों से हमला कर दिया। जिस पर दूसरे पक्ष के चालक ने एक व्यक्ति के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दोनों वाहनों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन


Ankita Murder Case: दो साल आठ महीने बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, हत्या के मामले में तीनों आरोपी दोषी करार
विज्ञापन
विज्ञापन




इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
साथ ही पुलिस ने मामले में शिवम पुत्र परमानंद शर्मा निवासी सुभाष नगर क्लेमेंट टाउन देहरादून, ऋषि चौधरी पुत्र जितेंद्र चौधरी, जस्सी सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी चांदमारी थाना डोईवाला देहरादून, आदर्श कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी चांदमारी थाना डोईवाला देहरादून, सूर्यांश पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी कुड़का वाला थाना डोईवाला देहरादून, आदित्य पेटवाल पुत्र इंद्रमणि पेटवाल निवासी आशुतोष नगर ऋषिकेश देहरादून, अंगद गौड़ पुत्र सेशनाथ गौड़ निवासी तपोवन मुनि की रेती, टिहरी, सोनू पुत्र तेजेंदर सिंह निवासी 14 बिगा ऋषिकेश देहरादून, ऋषि वर्मा पुत्र अशोक निवासी तपोवन मुनिकी रेती टिहरी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed