{"_id":"14554a8ec7af1e3ded36bfe4f0cc12cd","slug":"chaomin-momo-for-navratri-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नवरात्र पर चाऊमीन, मोमो भी व्रत वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नवरात्र पर चाऊमीन, मोमो भी व्रत वाले
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 07 Apr 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार जिंदगी में अहम हिस्सा बन चुका चाइनीज फास्ट फूड में नवरात्र व्रतों का खास ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
व्रत के अनुसार बनाए जा रहे चाइनीज खाद्य
देहरादून में ग्राहकों की मांग पर चाइनीज फूड बनाने वाले लहसुन-प्याज से परहेज कर रहे हैं। चाऊमीन, मोमो और अन्य चाइनीज खाद्य व्रत के अनुसार बनाए जा रहे हैं।
चाऊमीन और अन्य चाइनीज फूड खाने की लोगों में आदत सी बन गई है। दिनभर व्रत रखने के बाद कई लोग शाम को चाइनीज फूड की दुकानों, ठेलियों पर जुट जाते हैं।
बस यह ध्यान रखा जाता है कि लहसुन-प्याज न डला हो। दुकानदार भी स्पेशल ऑर्डर पर इसकी पूरी सामग्री तैयार कर रहे हैं। नेशविला रोड स्थित उन्नति फास्ट फूड के विक्रेता नितिन ने बताया कि व्रत वाले लोगों के लिए वह अलग से चाइनीज बनाते हैं।
विज्ञापन
इसके लिए कड़ाही और बाकी सामान बिल्कुल अलग रखा है। चाऊमीन तो तुरंत सर्व कर देते हैं, लेकिन मोमो और वेज कबाब के लिए ग्राहकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
कन्या पूजन से करेंगे देवी का वंदन
देहरादून में नवरात्र के आठवें दिन सोमवार को घरों-मंदिरों में अष्टमी पर कन्याओं का पूजन कर देवी की वंदना की जाएगी। कुछ मंदिरों में नवमी को भी कन्याओं का पूजन होगा, जबकि कई जगह दोनों दिन कंजक पूजन किया जाएगा।
कालिका माता मंदिर में सोमवार को अष्टमी पूजन किया जाएगा। सुबह यज्ञ के बाद 1100 बालक-बालिकाओं को भोजन कराकर स्टेशनरी सामग्री वितरित की जाएगी। गीता भवन में भी अष्टमी पूजन किया जाएगा।
यहां नवमी को पूजन
श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ पूर्ण होने पर मंगलवार को कन्या पूजन होगा। श्री श्याम सुंदर मंदिर पटेलनगर, श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर, काली मंदिर हाथीबड़कला, पंचायती मंदिर, लक्ष्मी-नारायण मंदिर आदि में भी नवमी पर ही पूजन होगा।
यहां दोनों दिन पूजन
टपकेश्वर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में अष्टमी और नवमी दोनों दिन कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर विशेष सम्मान दिया जाएगा।
नवरात्र पर बेटी बचाने का संकल्प
टपकेश्वर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में मातृशक्ति सम्मान और बेटी बचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। इस पर सौ से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए।
मंदिर के आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि यह अभियान रामनवमी तक चलेगा। इस दौरान मंदिर में मातृ शक्ति विषय पर परिचर्चा की गई। इस मौके पर कमला पंत, भारती पांडे, ज्योतिषा गर्ग, गीता अग्रवाल, नीना आदि उपस्थित रहे।
सातवें दिन कालरात्रि स्वरूप की पूजा
नवरात्र के सातवें दिन रविवार को मंदिरों में देवी के कालरात्रि स्वरूप का पूजन किया गया। अष्टमी पर महागौरी स्वरूप पूजा जाएगा।
श्री श्याम सुंदर मंदिर में प्रवचन करते हुए कथा व्यास सुभाष शास्त्री ने कहा कि श्रीराम कथा कलिकाल में कामधेनु और कल्पवृक्ष के समान है। इसके मूल में बैठकर मोक्ष को भी सुलभता प्रदान की जा सकती है।
प्रचार मंत्री भूपेंद्र चड्डा ने बताया कि नवमी पर आतिशबाजी संग रामजन्म की खुशियां मनाई जाएंगी। इस मौके पर ओमप्रकाश सूरी, गोविंद मोहन, चंद्रमोहन आनंद आदि उपस्थित थे। शहर के सभी मंदिरों में देवी के सातवें स्वरूप का विशेष शृंगार और आरती की गई।